बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव की सरगर्मियों के बीच राजनीतिक बयानबाजी अपने चरम पर पहुंच गई है. पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के MLC और प्रत्याशी नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है. प्रशांत किशोर ने न केवल नीरज कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठाए, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और JDU को एक बड़ा राजनीतिक चैलेंज भी दे दिया.
ADVERTISEMENT
"नीरज अपनी औकात से ज्यादा बोलने लगे थे"
पत्रकारों से बातचीत के दौरान जेडीयू नेता नीरज कुमार का नाम सामने आते ही प्रशांत किशोर भड़क उठे. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि नीरज कुमार काफी समय से अपनी औकात से ज्यादा बयानबाजी कर रहे थे और अब जनता उन्हें जवाब देने के लिए तैयार है. प्रशांत किशोर ने दावा किया कि इतने वर्षों तक MLC रहने के बावजूद उन्होंने शिक्षकों और स्नातकों के लिए कोई ठोस काम नहीं किया, जिससे जनता में भारी नाराजगी है.
"नीतीश खुद तारीफ कर दें, तो प्रत्याशी वापस ले लेंगे"
चुनावी माहौल में हलचल मचाते हुए प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम एक बड़ी चुनौती फेंकी. उन्होंने कहा, "अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद मीडिया के सामने आकर बिना किसी AI वीडियो के यह कह दें कि नीरज कुमार उनके साथ ईमानदारी से रहे हैं, बहुत अच्छे आदमी हैं और उन्हें वोट दें, तो जन सुराज अपना उम्मीदवार तुरंत वापस ले लेगा." प्रशांत किशोर के इस बयान के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं.
जाति-धर्म से ऊपर उठकर बदलाव का दावा
प्रशांत किशोर ने जोर देकर कहा कि इस बार स्नातक और शिक्षक चुनाव में न तो जाति का समीकरण चलेगा और न ही धर्म का. लोग वर्षों से सत्ता में बैठे नेताओं की वादाखिलाफी से तंग आ चुके हैं. शिक्षकों को वेतनमान न मिलने और स्नातकों को रोजगार न मिलने के मुद्दों को उठाते हुए उन्होंने दावा किया कि जनता इस बार परिवर्तन और जन सुराज के पक्ष में मन बना चुकी है.
Ranji Trophy: इतिहास रचने उतरेगा बिहार की यूपी से भिड़ंत; जानिए दोनों टीमों की पूरी स्क्वॉड
ADVERTISEMENT


