बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दिखी रार, 4 सीटों पर आमने-सामने हुई कांग्रेस-राजद

सैय्यद अलमदार हुसैन रिजवी

02 Oct 2026 (अपडेटेड: Oct 2 2026 11:34 AM)

बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव 2026 से पहले महागठबंधन में दरार आ गई है. RJD द्वारा एकतरफा प्रत्याशी उतारने के बाद कांग्रेस ने भी 4 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. पढ़ें पूरी खबर.

NewsTak
Google CTA

बिहार विधान परिषद (MLC) की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए होने वाले चुनावों से ठीक पहले महागठबंधन में बड़ी फूट सामने आई है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) द्वारा बिना किसी संवाद के एकतरफा प्रत्याशी घोषित किए जाने से नाराज कांग्रेस ने भी अपनी 5 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही बिहार में राजद और कांग्रेस का गठबंधन इस चुनाव के लिए औपचारिक रूप से टूट गया है.

Read more!

कांग्रेस आलाकमान ने 5 उम्मीदवारों के नामों पर लगाई मुहर

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक सीटों के लिए 5 प्रत्याशियों की सूची को हरी झंडी दे दी है:

  • दरभंगा शिक्षक सीट: डॉ. मदन मोहन झा
  • कोसी स्नातक सीट: मनोज कुमार जायसवाल
  • दरभंगा स्नातक सीट: रजनीकांत पाठक
  • पटना शिक्षक सीट: डॉ. संजय यादव
  • पटना स्नातक सीट: डॉ. असदुल्लाह खान

RJD ने पहले ही घोषित कर दिए थे उम्मीदवार

बिहार विधान परिषद की कुल 8 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं. RJD ने कांग्रेस से किसी भी तरह की चर्चा किए बिना ही 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया था:

  • पटना शिक्षक सीट: डॉ. संजीव कुमार सिंह
  • पटना स्नातक सीट: दिलीप कुमार
  • कोसी स्नातक सीट: नितेश कुमार
  • दरभंगा स्नातक सीट: अनिल कुमार झा
  • सारण शिक्षक सीट: प्रोफेसर जयराम यादव
  • तिरहुत स्नातक सीट: डॉ. रश्मि विनायक गौतम

बातचीत न होने से भड़की कांग्रेस

राजद द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा के तुरंत बाद बिहार कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी व्यक्त की थी. प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व का कहना था कि उम्मीदवारों के नाम तय करने से पहले राजद ने उनसे कोई मशविरा नहीं किया.

इसके बाद बिहार कांग्रेस की प्रांतीय इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व को एक प्रस्ताव भेजा था, जिसमें राजद के रुख को देखते हुए राज्य में एमएलसी चुनाव अकेले दम पर लड़ने की सिफारिश की गई थी. केंद्रीय कमान से मंजूरी मिलने के बाद अब कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है, जिससे यह साफ हो गया है कि दोनों दल अब आमने-सामने की लड़ाई में उतरेंगे.

रोहिणी आचार्य की पटना वापसी... एयरपोर्ट पर दिखा लालू परिवार का भावुक मिलन, राजनीति में एक्टिव होंगी?