पत्नी का अश्लील फोटो प्रेमी अजय संग हुआ वायरल तो गुस्साए पति असलम मियां ने काट दिया युवक का प्राइवेट पार्ट, फिर लाश के साथ किया ये सब

Bihar News : बिहार के मोतिहारी में प्रेम संबंध, धोखा और खौफनाक हत्या की ऐसी वारदात सामने आई जिसने हर किसी को हिला दिया. शादीशुदा महिला से रिश्ते के शक में युवक को पहले बेरहमी से प्रताड़ित किया गया, फिर उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया. पुलिस ने 12 घंटे में सनसनीखेज खुलासा किया है.

Bihar News
Bihar News

सचिन पांडेय

follow google news

Ajay Patel Murder Case:बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतीहारी से प्यार, सेक्स और धोखे की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां हरसिद्धि इलाके मठलोहियर गांव में एक युवक को शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध रखना इतना भारी पड़ गया कि उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोप है कि महिला के पति और उसके सहयोगियों ने पहले युवक को बुरी तरह पीटा, उसकी फिर उसकी बेरहमी से आंखें फोड़ दीं. इतना ही इसके बाद  धारदार हथियार से युवक का प्राइवेट पार्ट तक काट दिया. इसके बाद भी जब आरोपियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो प्रेमिका के सामने ही युवक की निर्मम हत्या कर दी. 

Read more!

वारदात के बाद इस पूरे मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई. आरोपियों ने युवक के शव को उसके ही बथान में फंदे से लटका दिया. घटना के बाद पुलिस ने  महज 12 घंटे के अंदर इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है. पुलिस की जांच में समाने आया है कि ये एक सोची समझी साजिश के तहत की गई हत्या थी. अब मामले में आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसके पति समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

जानिए क्या है पूरा मामला?

मृतक की पहचान 25 वर्षीय अजय पटेल के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, अजय का गांव की ही एक शादीशुदा महिला तब्बू के साथ प्रेम संबंध था. एक दिन दोनों की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. ये महिला के पति असलम मियां तक भी पहुंच गईं, जिससे उसे इस रिश्ते के बारे में पता चल गया.  गांव में मामले की चर्चा होने लगी तो बदनामी होने के कारण असलम से सिर पर अजय को मारने का भूत सवार हो गया. ये बात जब अजय को पता लगी तो वो अपनी जान बचाने के लिए करीब दो महीने पहले पंजाब के लुधियाना भाग गया. यहां वो एक फैक्ट्री में सिलाई का काम करने लगा. उसे लगा कि दूर जाने से मामला शांत हो जाएगा, लेकिन असलम के मन में बदले की आग ठंडी नहीं हुई थी. वो अजय के गांव लौटने का इंतजार करने लगा. आपको बता दें कि असलम इलाके में दबंग माना जाता था और वो दो हत्याओं के मामलों में आरोपी भी है.

पत्नी के साथ मिलकर ऐसे रची साजिश 

इस बीच  इसी महीने की 6 तारीख को अजय लुधियाना से वापस अपने घर आया. इस बात की जानकारी जब महिला के पति असलम मियां को हुई तो उसने बदला लेने की ठानी. असलम ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर साजिश रची. 8 तारीख की रात जब अजय एक आर्केस्ट्रा प्रोग्राम देखकर लौट रहा था तभी उसकी प्रेमिका तब्बू ने उसे फोन किया. तब्बू ने उसे मिलने के बहाने अपने घर बुलाया. यहां पहले से घात लगाए बैठे असलम और उसके साथियों ने अजय को दबोच लिया. इसके बाद  अजय के साथ बुरी तरह मारपीट की गई. इस दौरान हैवानियत की हदें पार करते हुए आरोपियों ने पहले अजय की दोनों आंखें फोड़ दीं और फिर धारदार हथियार से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया. अजय ने तड़प-तड़प कर अपनी प्रेमिका की आंखों के सामने ही दम तोड़ दिया.

हत्या को आत्महत्या बनाने की कोशिश

हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने इसे खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की. इसके लिए असलम और अपने साथियों के साथ मिलकर सबूत मिटाने की योजना बनाई. उन्होंने अजय के शव को उठाया और उसके घर के पास स्थित बथान (पशु रखने की जगह) में ले गए. वहां शव को रस्सी के फंदे से लटका दिया गया ताकि सुबह होने पर लोग इसे प्रेम प्रसंग में की गई आत्महत्या समझें. इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए.

डॉग स्क्वायड ने ऐसे खोला राज

अगली सुबह जैसे ही गांव में अजय का शव देखा तो हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.सूचना मिलते ही हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार और डीएसपी रवि कुमार मौके पर पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम बुलाई गई. खोजी कुत्ता घटनास्थल से सीधे हत्यारे के घर जाकर रुक गया, जिससे पुलिस को बड़ा सुराग मिला. जांच में पता चला कि अजय और महिला का एक आपत्तिजनक वीडियो और फोटो पहले ही वायरल हो गई थी. असलम इस वजह से परेशान था और उसके अजय की हत्या की हत्या कर दी.

प्रेमिका गिरफ्तार, फरार पति की तलाश जारी

अब मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेमिका तब्बू को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. उसके मोबाइल से अजय के फोटो भी मिले हैं. महिला ने पुलिस को बताया है कि असलम रिश्ते में उसका भाई लगता है.  उसने महिला से जबरन दूसरी शादी कर ली थी . महिला के अनुसार  असलम रिश्तेदार के वहां रहता था और मीट काटने का काम करता था. बतौर महिला पति असलम के दबाव में ही उसने अजय को फोन कर बुलाया था.

वहीं पुलिस ने मौके से रस्सी के टुकड़े, खून लगी मिट्टी और मोबाइल फोन बरामद किया है. फिलहाल पुलिस फरार आरोपी पति असलम और उसके सहयोगियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. डीएसपी रवि कुमार ने बताया कि मामले का पर्दाफाश 12 घंटे के भीतर कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें: कटिहार: शादीशुदा महिला संग आपत्तिजनक हालत में मिला मदरसा टीचर! ग्रामीणों ने पकड़ा तो फिर रातभर... घटना का वीडियो वायरल

    follow google news