live blog active
लाइव

Bihar New CM News Live Updates: बिहार में नीतीश युग का अंत! क्या सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री? आज हो सकता है ऐलान, जानें हर पल का अपडेट

Bihar Politics Live Updates: बिहार की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नए सीएम के नाम पर मुहर लग सकती है. क्या सम्राट चौधरी, निशांत कुमार या श्रेयसी सिंह संभालेंगे कमान? पल-पल की अपडेट्स के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें. 

Bihar Politics Live Updates 2026
Bihar Politics Live Updates 2026

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Bihar New CM News Live: बिहार की सियासत के लिए आज 'मंगलवार' का दिन बड़े फैसलों वाला साबित होने जा रहा है. 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की खबरों के बीच पटना में सियासी हलचल तेज हो गई है. माना जा रहा है कि आज कैबिनेट की आखिरी बैठक के बाद नीतीश कुमार राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. राजधानी के गलियारों में चर्चा है कि बिहार को अपना पहला बीजेपी मुख्यमंत्री मिल सकता है. इस रेस में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है, वहीं निशांत कुमार और श्रेयसी सिंह के नामों को लेकर भी कयासों का बाजार गर्म है. सूत्रों के मुताबिक, नए समीकरण के तहत दो डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं, जिसमें बीजेपी और जेडीयू का तालमेल देखने को मिलेगा. 

Read more!

राज्य में हो रहे दिनभर के अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिए...

  • 10:36 AM • 14 Apr 2026

    Bihar New Government Formation LIVE Updates: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने भाजपा पर कसा तंज

    Bihar Politics Latest Update LIVE: बिहार में नए मुख्यमंत्री के चयन बनने को लेकर RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, 'अभी केवल कयास लगाया जा रहा है कि आज मुख्यमंत्री इस्तीफा देंगे. बीजेपी के पास संख्या बल है वे जिसे चाहे मुख्यमंत्री बना सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा जहां भी है वे अपने सहयोगी दलों को किनारे कर देती है. हमने 5-6 साल पहले कहा था कि जदयू नाम की पार्टी बिहार में नहीं रहेगी वो अब दिख रहा है.'

     

  • 10:31 AM • 14 Apr 2026

    Bihar Politics Live Update: क्या सम्राट चौधरी के नाम पर लग गई मुहर?

    Bihar New Government LIVE: जैसे-जैसे समय बीत रहा है वैसे-वैसे ही सम्राट चौधरी को लेकर चर्चाएं और तेज हो रही है. अब सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार एक ही गाड़ी से अंबेडकर गोलंबर पहुंचे है. अंबेडकर जयंती के अवसर पर दोनों यहां माल्यार्पण करेंगे. अंतिम समय में नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के एक साथ आना-जाना उन चर्चाओं को हवा दे रहा है कि वो ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे.

     

     

  • 10:24 AM • 14 Apr 2026

    Bihar New CM Live Updates: नीतीश कुमार के आवास पहुंचे ललन सिंह और संजय झा

    Bihar Politics Live Updates 2026: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है. इसी बीच नीतीश कुमार के करीबी नेता संजय झा और ललन सिंह उनके आवास पर पहुंचे है, जहां पर तीनों के बीच कोई बड़ी मंथन हो सकती है.

     

  • 10:01 AM • 14 Apr 2026

    Bihar New CM Live Updates: सम्राट चौधरी का सीएम बनना तय?

    Bihar Politics Live Updates 2026: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बीती रात सम्राट चौधरी के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, अब वहीं बताया जा रहा कि उनका पूरा परिवार पटना पहुंच रहा है. ऐसे में यह माना जा रहा है कि सम्राट चौधरी ही बीजेपी के अगले मुख्यमंत्री बन सकते है.
     

  • 09:44 AM • 14 Apr 2026

    Bihar New CM Live Updates: संजय झा ने नीतीश कुमार और निशांत को लेकर दिया बड़ा बयान

    Live Updates Bihar Politics 2026: जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि, 'यह बिहार के 14 करोड़ लोगों के लिए एक भावुक पल है. हम हमेशा कहते हैं कि नीतीश जी के आने से पहले हमें खुद को 'बिहारी' कहने में शर्म महसूस होती थी, लेकिन उनके आने के बाद बिहार का मान-सम्मान और प्रतिष्ठा कायम रही... निशांत कुमार राजनीति में सक्रिय हैं. उन्होंने पार्टी जॉइन कर ली है और पार्टी संगठन को मजबूत कर रहे हैं. वह सबसे मिल रहे हैं, और उनका काम पूरी पार्टी को बहुत समझदारी से समझना और मिलकर सुझाव देना है. भविष्य में उनकी जो भी भूमिका होगी चाहे वह पार्टी के भीतर हो या बाहर उसका फैसला पार्टी के सदस्य ही करेंगे... जहां तक इस सरकार की बात है, मुख्यमंत्री कोई भी हो, सरकार कोई भी बने, वह नीतीश कुमार की ही होगी. यह सरकार अगले 25-30 सालों तक और उससे भी आगे, नीतीश कुमार के समर्थन और मार्गदर्शन में ही काम करेगी. उनका मार्गदर्शन हमेशा इस सरकार के साथ रहेगा. उनके सुझाव हमेशा इस सरकार के साथ रहेंगे...'

     

  • 09:27 AM • 14 Apr 2026

    Bihar New CM Live Updates: नई सरकार में मंत्रियों को लेकर चल रही बैठक

    Bihar Politics Live Updates 2026: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर देर रात तक बैठकों का दौर चला है. बीजेपी और जदयू दोनों ही पार्टी के नेता नई सरकार में विभाग और फॉर्मूले को लेकर लगातार बैठक और चर्चा कर रहे है. आज सुबह से भी बीजेपी और जदयू अलग-अलग बैठकें कर रही है और मंत्रियों के नाम फाइनल किए जा रहे है.
     

  • 09:09 AM • 14 Apr 2026

    Bihar Politics Live Updates 2026: नीतीश कुमार को लेकर मैथिली ठाकुर ने दिया बड़ा बयान

    Bihar New CM Live Updates: बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलने और नीतीश कुमार के दिल्ली जाने पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि, आज जो हम बिहार में स्वतंत्र रूप से जी रहे हैं, वह नीतीश कुमार के कारण ही है. साथ ही उन्होंने कहा कि वो भी यह जानने के लिए काफी उत्सुक है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा.


     

  • 09:01 AM • 14 Apr 2026

    Bihar Politics Live Updates 2026: इस्तीफे से पहले नीतीश कुमार ने अंबेडकर को किया नमन

    Live Updates Bihar Politics 2026: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम तक अपने पद से इस्तीफा दे सकते है. इसी बीच अंबेडकर जयंती के अवसर पर सुबह-सुबह उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया. 


     

  • 08:45 AM • 14 Apr 2026

    Bihar Politics Live Updates 2026: कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री?

    Bihar New CM Live Updates: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के चर्चा के बाद से ही राज्य के नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. फिलहाल सम्राट चौधरी इस रेस में सबसे आगे दिख रहे है और समृद्धि यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने भी उनके नाम का संकेत दिया था. उनके अलावा चर्चा में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, श्रेयसी सिंह और संजीव चौरसिया के नाम भी शामिल हैं, क्योंकि बीजेपी अक्सर नए चेहरों को लाकर चौंकाने के लिए जानी जाती है.
     

  • 08:40 AM • 14 Apr 2026

    LIVE Bihar Political Update 2026: नीतीश कुमार का इस्तीफा कब?

    Bihar New CM Updates 2026: बिहार में आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज बतौर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के युग का अंत होने वाला है. बताया जा रहा है कि 11 बजे नीतीश कुमार अपने आखिरी कैबिनेट की बैठक के बाद कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वे जदयू के नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे जहां पर कई चर्चाएं होंगी. इसके बाद नीतीश कुमार राज्यपाल को जाकर अपना इस्तीफा सौंप सकते है और फिर 4 बजे NDA विधायक दल की बैठक में बिहार के नए मुख्यमंत्री का नाम का प्रस्ताव रखेंगे.
     

  • 08:31 AM • 14 Apr 2026

    LIVE Bihar Political Update 2026: आज दिन भर चलेगा बैठकों का दौर

    Bihar New CM Updates 2026: बिहार में नई सरकार के गठन से पहले बैठकों का दौर चलने वाला है. आज सबसे पहली बैठक नीतीश कैबिनेट की होगी, जहां कई परियोजनाओं पर मुहर लगेगी. इसके बाद दिन में 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जहां केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे. इसी बैठक में बीजेपी के विधायक दल का नेता चुना जाएगा. फिर शाम 4 बजे विधायक NDA विधानमंडल दल की बैठक होगी, जहां पर NDA विधायक दल के नेता के नाम पर मुहर लगेगी और राज्य को नया मुख्यमंत्री मिलेगा.
     

  • 08:19 AM • 14 Apr 2026

    Bihar Politics  Update LIVE: दिल्ली से बिहार आ रहे ये दिग्गज नेता

    Bihar New CM Live Updates: बिहार के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है. आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं और इसके साथ ही नए मुख्यमंत्री का भी ऐलान हो सकता है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी 10 बजे पटना पहुंच रहे है. उनके अलावा 11 बजे तक केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी पटना पहुंचेंगे. 

follow google news