Live Samrat Choudhary Oath Ceremony: बिहार की राजनीति में आज एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है. करीब दो दशकों तक बिहार की सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद, भाजपा के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले लिया हैं. यह बिहार के इतिहास में पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेगा.
लोकभवन में आयोजित इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी और जदयू के दो नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. सम्राट के साथ-साथ जदयू कोटे से 2 मंत्री विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव भी डिप्टी सीएम की शपथ लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक फिर कुछ दिनों बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा.
पल-पल के अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिए...
- 11:40 AM • 15 Apr 2026
Bihar New Government Formation Live: उप-मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने निशांत कुमार को लेकर दिया बड़ा बयान
Live CM Samrat Choudhary Oath Ceremony: बिहार के उप-मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में JDU नेता निशांत कुमार की अनुपस्थिति पर कहा है कि, उनको खुद निर्णय लेना है कि वे राजनीति में आएंगे या नहीं. राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा, 'वे खुद किसकी पाठशाला से निकले हैं?... पहले तो जनता दल ही था.'
- 11:28 AM • 15 Apr 2026
Bihar New Government Formation Live: डिप्टी सीएम बनते ही विजय चौधरी का आया पहला रिएक्शन!
Live CM Samrat Choudhary Oath Ceremony: जनता दल (यूनाइटेड) नेता विजय कुमार चौधरी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर कहा, 'मैंने जो आज शपथ ली है, इसके लिए मैं नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करता हूं. ये उन्हीं के विश्वास का नतीजा है कि मुझे ये जिम्मेदारी मिली है...जो उनके(नीतीश कुमार) रास्ते हैं, उनकी नीतियां हैं, उनके तरीके हैं, उनके कार्यक्रम है, उनके तरीके हैं, उनकी कार्यशैली है उसी पर चलने का काम हम करेंगे.'
उन्होंने आगे कहा, 'अब तक नीतीश कुमार का जो मॉडल था उसमें भाजपा भी थी. अभी तुलना वाली कोई बात नहीं है. बिहार के मॉडल में नीतीश कुमार भी हैं, भाजपा भी है और अन्य तीन दल भी हैं. नीतीश कुमार जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता. नीतीश कुमार की जो सोच है, उनके काम करने का तरीका अद्भुत है. हमने उनके साथ बहुत कुछ सीखा है और उसी आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं. यही बात हमारे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कही है कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए जो रास्ता, जो नीतियां व कार्यक्रम बनाए हैं, हम उसी को आगे बढ़ाएंगे इसलिए न कहीं कोई कंफ्यूजन है और न समझदारी का भाव है.'
- 11:16 AM • 15 Apr 2026
Bihar CM Samrat Choudhary Oath Ceremony Live: पांच महीने पहले सम्राट चौधरी का नाम हो गया था तय?
Samrat Choudhary oath ceremony Live Updates:भाजपा नेता सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बन गए है. वे बिहार के 24 वें मुख्यमंत्री है. लेकिन इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि सम्राट को सीएम बनाने की कहानी 5 महीने पहले ही तय हो चुकी थी. दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव में अमित शाह ने एक रैली में कहा था कि आप सम्राट चौधरी को प्रचंड बहुमत से जिताइए, मोदी जी इन्हें बड़ा आदमी बताएंगे. देखें पूरा वीडियो.
- 11:07 AM • 15 Apr 2026
Bihar CM Samrat Choudhary Oath Ceremony Live: कौन हैं बिजेंद्र प्रसाद यादव जो बने डिप्टी सीएम?
Bihar New Government Formation Live: बिजेंद्र प्रसाद यादव बिहार की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम है. वे नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में से एक है और 1990 से सुपौल सीट से लगातार जीतते आ रहे है. बिजेंद्र यादव 9 बार के विधायक है और जदयू में भी अपनी मजबूत पैठ रखते है.
- 11:00 AM • 15 Apr 2026
Bihar New Government Formation Live: सम्राट चौधरी ने ली शपथ, देखें वीडियो
Samrat Choudhary oath ceremony Live Updates: बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने ली शपथ. देखें वीडियो.
- 10:52 AM • 15 Apr 2026
Bihar New Government Formation Live: जल्द ही शपथ लेने वाले है सम्राट चौधरी
Samrat Choudhary oath ceremony Live Updates: भाजपा नेता सम्राट चौधरी जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले है. वो लोकभवन पहुंच चुके हैं.
- 10:39 AM • 15 Apr 2026
Samrat Choudhary oath ceremony Live Updates: आज नहीं तो कब होगा मंत्रिमंडल का विस्तार!
Bihar CM Samrat Choudhary Oath Ceremony Live: बिहार में आज सम्राट चौधरी के अलावा जदयू के दो नेता ही शपथ लेंगे. इसके अलावा 33 सीटें खाली रह जाएगी. सूत्रों से मिली जानाकारी के मुताबिक अगले महीने की 5 तारीख यानी 5 मई को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा.
- 10:30 AM • 15 Apr 2026
Bihar New Government Formation Live: ताजपोशी से पहले सम्राट चौधरी ने किया पूजा-पाठ
Bihar CM Samrat Choudhary Oath Ceremony Live: बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले सम्राट चौधरी ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में दर्शन किया है. इस दौरान उन्होंने जनता की ओर देखते हुए हाथ जोड़ा और फिर मंदिर के अंदर चले गए.
- 10:19 AM • 15 Apr 2026
Samrat Choudhary oath ceremony Live Updates: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण में किन्नर समुदाय को मिला न्यौता!
Bihar CM Samrat Choudhary Oath Ceremony Live: बिहार में आज नई सरकार का गठन होने जा रहा है. आज 10:50 में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस कार्यक्रम के लिए किन्नर समुदाय को भी निमंत्रण मिला है. किन्नर कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य डॉ राजन सिंह रामचरित मानस लेकर पहुंचे.
- 10:13 AM • 15 Apr 2026
Bihar New Government Formation Live: चिराग पासवान ने दिया बड़ा रिएक्शन!
Bihar CM Swearing-in 2026 LIVE: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, 'सम्राट चौधरी को ढेर सारी बधाई, ढेर सारी शुभकामनाएं. वो मेरे बिहार को अगले पड़ाव की ओर लेकर जाने वाले हैं. बिहार यहां से नई ऊंचाईयों पर सम्राट चौधरी के नेतृत्व में जाएगा, ऐसा मेरा विश्वास है. जिस तरह से नीतीश कुमार के द्वारा बिहार को जंगलराज के दौर से बाहर निकालकर आज स्थिर परिस्थिति में लाने का कार्य किया गया, यकीनन सम्राट चौधरी के नेतृत्व हमारी सरकार उनके कार्यों को आगे लेकर जाएगी...इतना जरूर कहूंगा कि नीतीश कुमार की मौजूदगी और उनकी राज्य में सक्रियता हम जरूर याद करेंगे. वे केंद्र की राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं, मैं उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं.
- 10:06 AM • 15 Apr 2026
Live CM Samrat Choudhary Oath Ceremony: शपथ ग्रहण में किन नेताओं का होगा जमावड़ा?
Samrat Choudhary oath ceremony Live Updates: बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी और जदयू के कई कद्दावर नेताओं का जमावड़ा रहेगा. इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, बीएल संतोष, विनोद तावड़े, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, ललन सिंह, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा शामिल है. बीजेपी ने इस कार्यक्रम को काफी छोटा रखा है.
- 09:48 AM • 15 Apr 2026
Samrat Choudhary oath ceremony Live Updates: घर से निकले सम्राट, जमकर हुई नारेबाजी
Bihar CM Samrat Choudhary Oath Ceremony Live: सम्राट चौधरी आज लगभग 11 बजे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. इसी बीच सम्राट चौधरी अपने कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास से निकल चुके है. जैसे ही वह वहां से निकले तो जोरदार नारेबाजी हुई.
- 09:39 AM • 15 Apr 2026
Bihar CM Samrat Choudhary Oath Ceremony Live: विजय चौधरी ने शपथ ग्रहण से पहले कही बड़ी बात!
Live CM Samrat Choudhary Oath Ceremony: जदयू के कद्दावर नेता और नीतीश कुमार के करीबी विजय कुमार चौधरी ने कहा,'इस जिम्मेदारी के लिए हम अपने नेता नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करते हैं. आज जो भी पद हमें मिलने वाला है ये नीतीश कुमार के विश्वास के कारण ही मिल रहा है. जैसे नीतीश कुमार के साथ मिलकर हमने ईमानदारी से बिहार के लोगों की सेवा की, आज नीतीश कुमार भले उस पद पर नहीं हैं लेकिन हमारे नेता वही हैं.'
- 09:32 AM • 15 Apr 2026
Samrat Choudhary oath ceremony Live Updates: भाजपा प्रदेश कार्यालय में की जा रही जश्न की तैयारियां
Live CM Samrat Choudhary Oath Ceremony: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी को NDA विधायक दल का नेता चुना गया है. वे आज बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. इसे लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न की तैयारियां की जा रही हैं, जहां लड्डू से लेकर कई पकवान तक बनाए जा रहे है.
- 09:13 AM • 15 Apr 2026
Samrat Choudhary oath ceremony Live Updates: शपथ ग्रहण से पहले सम्राट चौधरी करेंगे ये काम!
Bihar CM Samrat Choudhary Oath Ceremony Live: बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण से पहले सम्राट चौधरी पटना के राजवंशी नगर महावीर मंदिर में 10:00 बजे पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचेंगे. बताया जा रहा है कि उनके आने से पहले SSG ने सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल लिया है.
- 09:06 AM • 15 Apr 2026
Samrat Choudhary oath ceremony Live Updates: बिहार में नई सरकार बनने की पूरी टाइमलाइन
Live CM Samrat Choudhary Oath Ceremony: बीते कल नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में आज सम्राट युग की शुरुआत हो रही है. NDA विधानमंडल दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद आज सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. यह कार्यक्रम इसलिए भी खास है क्योंकि बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है.
शपथ ग्रहण का कार्यक्रम लोकभव में आयोजित किया गया है, जहां राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन शपथ दिलाएंगे. यह कार्यक्रम 10:50 में आयोजित है. मुख्यमंत्री के अलावा दो डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे. जेडीयू से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेंगे. यानी आज कुल तीन लोगों का ही शपथ होगा. नई एनडीए सरकार में आज के शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट में 33 मंत्री पद खाली रह जाएंगे.
- 08:54 AM • 15 Apr 2026
Samrat Choudhary Oath Ceremony LIVE: बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने शपथ से पहले नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात!
LIVE Bihar CM oath ceremony: बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, 'बिहार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल के बाद आज नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री के रूप में विजय चौधरी और विजेंद्र यादव मिल रहे हैं. विकास की जो रेखा नीतीश कुमार ने खींची थी उसी रेखा को आगे बढ़ाने का काम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में होगा.'
- 08:50 AM • 15 Apr 2026
Samrat Choudhary oath ceremony Live Updates: सम्राट चौधरी के साथ कौन-कौन लेंगे शपथ?
Live CM Samrat Choudhary Oath Ceremony: आज सम्राट चौधरी के रूप में बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है. उनके साथ ही जदयू कोटे से दो नेता विजय चौधरी और विजेंद्र यादव डिप्टी सीएम भी बनेंगे. नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बीते कल ही कैबिनेट भंग कर दी गई थी.
- 08:35 AM • 15 Apr 2026
Samrat Choudhary oath ceremony Live Updates: सम्राट चौधरी की ताजपोशी में शामिल होंगे ये दिग्गज नेता
Bihar New Government Formation Live: बिहार में नीतीश युग के खत्म होते ही सम्राट युग का आज से शुरू हो गया है. आज 11 बजे सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बीजेपी के सीनियर लीडर और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शामिल होंगे. इनके अलावा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी शामिल होंगे.
ADVERTISEMENT


