सम्राट चौधरी का राजतिलक! बिहार के नए मुख्यमंत्री ने ली संविधान की शपथ, जानें कौन-कौन बना मंत्री

बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है, जिसमें सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. उनके साथ विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी

अनिकेत कुमार

follow google news

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है. राजधानी पटना स्थित राजभवन में आयोजित एक भव्य समारोह में नई मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ. बिहार के राज्यपाल ने संविधान प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नई सरकार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस समारोह में सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, वहीं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की.

Read more!

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

समारोह की शुरुआत में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई. उन्होंने ईश्वर के नाम पर शपथ लेते हुए कहा, "मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा. मैं बिहार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक और शुद्ध अंतःकरण से निर्वहन करूंगा." शपथ ग्रहण के बाद सम्राट चौधरी ने पद और गोपनीयता के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए.

विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव बने मंत्री

मुख्यमंत्री के बाद राज्यपाल के सचिव ने अन्य मंत्रियों की नियुक्ति का आदेश पढ़ा. इसके बाद जेडीयू के कद्दावर नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. विजय कुमार चौधरी ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली, जबकि बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सत्य निष्ठा से प्रतिज्ञान किया. ये दोनों नेता नीतीश कुमार की पिछली सरकारों में भी महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और इनके अनुभव का लाभ नई सरकार को मिलेगा.

राजभवन में जुटे दिग्गज नेता

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राजभवन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. कार्यक्रम में सत्ता पक्ष के कई बड़े नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. राज्यपाल सचिवालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन मंत्रियों की नियुक्ति मुख्यमंत्री की सलाह पर की गई है. आने वाले दिनों में मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों के नामों की घोषणा और विभागों का बंटवारा होने की संभावना है.

 

    follow google news