बिहार में जब से नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की बात सामने आई है तब से ही दो चर्चाएं जोरों पर है. पहली चर्चा नीतीश कुमार के इस्तीफे को लेकर है, तो वहीं दूसरी चर्चा बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर हो रही है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. नीतीश कुमार कल यानी बुधवार को अपनी कैबिनेट की आखिरी बैठक करने जा रहे है जिसमें वह दिल्ली जाते-जाते बिहार को बड़ी सौगात दे सकते हैं. इसके अलावा एनडीए के सभी विधायकों को भी पटना बुलाने की बात सामने आई है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
मंगलवार की जगह बुधवार को होगी कैबिनेट बैठक
आमतौर पर देखा गया है कि नीतीश कैबिनेट की बैठक मंगलवार को होती रही है. लेकिन इस बार यह बैठक बुधवार यानी 8 अप्रैल को होने जा रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते हुए बिहार की जनता को बड़ी सौगात दे सकते है. चर्चाएं यह भी है कि नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान किए जो वादे किए थे, उनपर अपने आखिरी कैबिनेट की बैठक में मुहर लगा सकते है.
क्यों अहम है यह बैठक?
यह बैठक इसलिए भी अहम बताई जा रही क्योंकि 9 तारीख को नीतीश कुमार दिल्ली रवाना होंगे. ऐसे में बस एक दिन पहले नीतीश इस बैठक ने अपनी सारी योजनाओं को पूरा करने के लिए बड़ा फैसला ले सकते है. साथ ही यह भी कहा जा रहा कि अब नीतीश कुमार का इस्तीफा लगभग तय हो चुका है और आने वाले 3-4 दिन में वो इस्तीफा भी सौंप सकते है.
नीतीश कुमार का शेड्यूल
नीतीश कुमार 9 अप्रैल को दिल्ली रवाना होंगे. फिर 10 अप्रैल को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वो इस दौरान पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे और बिहार ने नई सरकार बनाने को लेकर चर्चा होगी. फिर नीतीश 11 तारीख को दिल्ली से पटना वापस लौट सकते है.
NDA विधायकों को बुलाया गया पटना
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 11 अप्रैल की शाम तक NDA के सभी विधायकों को पटना पहुंचना का निर्देश दिया गया है. फिर 12 या 13 अप्रैल को NDA विधान मंडल दल की बैठक हो सकती है और इसी में NDA के विधायक दल का नेता चुना जा सकता है और वहीं बिहार का अगल मुख्यमंत्री बन सकता है. 14 अप्रैल को खरमास के बाद बिहार में नई सरकार के गठन होने की बात भी सामने आ रही है.
मुख्यमंत्री के रेस में कौन-कौन?
कहा जा रहा कि नीतीश कुमार के बाद अगला मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा, लेकिन उसमें ही सीएम नीतीश के पसंद ध्यान रखा जाएगा. इस रेस में बीजेपी से सबसे आगे मौजूदा उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम आ रहा है. पार्टी जिस तरह से उनपर भरोसा दिखा रही है, माना जा रहा है कि वो ही अगले मुख्यमंत्री बन सकते है. इसके अलावा नित्यानंद राय, संजीव चौरसिया समेत कई बीजेपी के दिग्गज नेताओं के नाम भी सामने आ रहे है.
ADVERTISEMENT


