बिहार के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों इस बात की चर्चा बहुत जोर पकड़ चुकी है कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुपुत्र और मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को उप मुख्यमंत्री (Deputy CM) बनाया जा सकता है. राजनीतिक विश्लेषकों और अंदरखाने की खबरों के मुताबिक, एनडीए गठबंधन के भीतर जनता दल यूनाइटेड (JDU) की स्थिति और हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों को देखते हुए निशांत कुमार के पद को 'एलिवेट' करने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. विस्तार से जानिए पूरी बात.
ADVERTISEMENT
घोषणा की संभावित समय सीमा: 16 नवंबर के बाद और 30 नवंबर से पहले
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि डिप्टी सीएम पद के लिए किसी नए शपथ ग्रहण की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि निशांत कुमार पहले से ही मंत्री पद संभाल रहे हैं. इसके लिए केवल एक औपचारिक सरकारी नोटिफिकेशन जारी करना होता है. सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आ रही है कि वर्तमान में चल रहे छठ महापर्व (जो 16 नवंबर को संपन्न होगा) के तुरंत बाद और 30 नवंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले किसी भी वक्त निशांत कुमार के डिप्टी सीएम बनने की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है.
कैबिनेट में बदलाव और जेडीयू का पावर बैलेंस
वर्तमान में बिहार सरकार में दो उपमुख्यमंत्री हैं, विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव. चर्चा यह है कि विजेंद्र प्रसाद यादव की जगह निशांत कुमार को नया उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, जबकि विजय कुमार चौधरी इस पद पर बने रह सकते हैं. जेडीयू के भीतर यह महसूस किया जा रहा है कि पार्टी को मजबूत बनाए रखने और बीजेपी के समकक्ष बराबरी का दर्जा कायम रखने के लिए निशांत कुमार को सरकार में नंबर दो की हैसियत या प्रमुख नेतृत्वकारी भूमिका में लाना बेहद जरूरी है.
एमएलसी चुनाव के नतीजे और जेडीयू-भाजपा में अंदरखाने तनातनी
हाल ही में संपन्न हुए एमएलसी चुनावों के दौरान कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों के जीतने और बाद में बीजेपी में शामिल होने से जेडीयू खेमे में नाराजगी और असहजता देखने को मिली है. जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने भी इस बात स्वीकार किया है कि एमएलसी चुनाव के परिणामों के बाद कुछ बातें सामने आई हैं, जिनकी पार्टी के अंदर उच्च स्तर पर समीक्षा की जा रही है और इसका उचित समाधान निकाला जाएगा. इसी राजनीतिक समीकरण और पार्टी के पारंपरिक वोट बैंक (कुर्मी, कोरी, कुशवाहा और अति पिछड़ा वर्ग) को एकजुट रखने के लिए निशांत कुमार को आगे लाने की कवायद तेज हो गई है.
सीएम सम्राट से मिले मनीष कश्यप, होने वाली पत्नी अनुष्का भी रहीं साथ; BJP में वापसी की अटकलें तेज
ADVERTISEMENT


