Rohtas Man Cuts Private Part: बिहार के रोहतास जिले से एक 25 वर्षीय शादीशुदा युवक द्वारा अपना प्राइवेट पार्ट काटने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवक का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसी के बाद गुस्से में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया. युवक यहीं नहीं रुका इसके बाद उसने अपनी गर्दन पर भी वार करने की कोशिश की. लेकिन इस बीच लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उसके परिवार वालों को सूचना दी गई. इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
यह अजीबोगरीब घटना सासाराम के रोहतास के कुसडिहरा गांव में सामने आई है. यहां एक 25 वर्षीय शादीशुदा युवक का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. घटना के बाद युवक तनाव में आ गया. बताया जा रहा है कि इसके बाद युवक ने एक धारदार हथियार उठाया और अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया. यही नहीं इसके बाद उसने उसी धारदार हथियार से अपना गला भी काटने की कोशिश की. इससे उसकी गर्दन पर गहरे जख्म हो गए.
ग्रामीणों ने परिजनों को दी सूचना
इस बीच गांव के लाेगों ने उसे देख लिया. इसके बाद बिना देर किए युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने उसे सासाराम के सदर अस्पताल ले गए. यहां डॉक्टरों ने बताया कि युवक की हालत बेहद गंभीर थी. ऐसे में शुरुआती इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. यहां से फिर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया.
पुलिस में नहीं की गई कोई शिकायत
जानकारी के अनुसार, फिलहाल इस मामले में अब तक किसी प्रकार की कोई पुलिस शिकायत नहीं हुई है. लेकिन युवक की इस अजीबोगरीब हरकत की चर्चा पूरे इलाके में है. दंपति के बीच हुए विवाद के बाद तनाव में आए पति ने जो हरकत की है उसे जानकर सभी लोग चौंक गए हैं.
अब नहीं रहेगी युवकी मर्दानगी - सिविल सर्जन
घटना को लेकर युवक की स्थिति के बारे में बोलते हुए सासाराम के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि युवक ने अपने प्राइवेट पार्ट को पूरी तरह से काट कर हटा दिया है. इसके पीछे कुछ मनोवैज्ञानिक कारण भी हो सकते हैं. युवक इलाज से आने वाले कुछ दिनों में तो स्वस्थ हो जाएगा, लेकिन उसमें नपुंसकता आ जाएगी. सिविल सर्जन का कहना है कि युवक में अब मर्दानगी नहीं रहेगी.
ADVERTISEMENT


