Bihar Cabinet Expansion 2026: बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के कैबिनेट विस्तार की तारीख तय, JDU से 11 तो BJP कोटे से इतने विधायक बनेंगे मंत्री

Bihar Cabinet Expansion 2026: बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के कैबिनेट विस्तार की तारीख तय हो गई है. 7 मई को पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसमें करीब 27 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं. कार्यक्रम में बड़े नेताओं की मौजूदगी और कड़े सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है.

Samrat Choudhary
बिहार में कैबिनेट विस्तार की तारीख तय

शशि भूषण कुमार

follow google news

बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के कैबिनेट विस्तार की तारीख सामने आ गई है. इसके तहत आगामी 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक बड़ा और भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने जा रहा है.  इस कार्यक्रम में नए मंत्रियों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी.  सूत्रों का कहना है कि इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी पटना पहुंच सकते हैं.

Read more!

गांधी मैदान में 27 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां जोरों पर हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार के विस्तार में कुल 27 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है. फिलहाल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ जेडीयू कोटे से दो डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ही सरकार का कार्यभार संभाल रहे हैं. इस विस्तार के बाद सरकार को उसका पूर्ण स्वरूप मिल जाएगा जिससे काम में और तेजी आएगी.

किस पार्टी को मिल सकती हैं कितनी सीट?

इस कैबिनेट विस्तार में NDA के सभी घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा संतुलित रखने की कोशिश की गई है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के कोटे से 12 और जनता दल यूनाइटेड यानी JDU के कोटे से 11 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है. इसके अलावा चिराग पासवान की पार्टी  LJP(R)  से 2 मंत्रियों को जगह मिलने की उम्मीद है. वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी HAM और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM से भी एक-एक मंत्री को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है.

सुरक्षा को चाक चौबंद करने में जुटा प्रशासन 

अब  इस शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए पटना जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. गांधी मैदान में एक भव्य मंच तैयार किया जा रहा है. सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी तरह की चूक न हो. दूसरी ओर बीजेपी और जेडीयू के कार्यकर्ताओं में इस खबर के बाद से भारी उत्साह देखा जा रहा है.

    follow google news