बिहार में शराबबंदी की खुली पोल! मुजफ्फरपुर में वर्दी पहनकर खुलेआम जाम छलकाते दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल

Muzaffarpur Police Viral Video: बिहार में शराबबंदी कानून की फिर खुली पोल. मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र में वर्दी पहनकर खुलेआम शराब पीते पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. Dial 112 में तैनात पुलिसकर्मी सफकत खान पर कार्रवाई शुरू हो गई है. जानिए वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई, पुलिस प्रशासन का एक्शन और बिहार में शराबबंदी कानून पर उठ रहे सवाल.

Muzaffarpur Police Viral Video
Muzaffarpur Police Viral Video

मणि भूषण शर्मा

follow google news

बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर एक बार फिर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है. सूबे में कानून को कड़ाई से लागू कराने की जिम्मेदारी जिन कंधों पर है, वही अब कानून की धज्जियां उड़ाते कैमरे में कैद हो गए हैं. ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है, जहां एक पुलिसकर्मी का बीच सड़क पर खुलेआम शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वर्दी पहनकर बेखौफ अंदाज में शराब पी रहे इस पुलिसकर्मी को देखकर अब सम्राट सरकार के दावों और बिहार के सख्त शराबबंदी कानून पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं.

Read more!

मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र का मामला

यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी Dial 112 की टीम में तैनात है, जिसकी पहचान पीटीसी सफकत खान के रूप में की गई है.

वीडियो कटरा थाना क्षेत्र के बकूची चौक के पास का है, जहां यह पुलिसकर्मी बिना किसी डर या झिझक के, पुलिस की वर्दी पहने हुए सड़क किनारे बैठकर सरेआम शराब पीता नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और स्थानीय लोगों में सिस्टम के खिलाफ भारी आक्रोश है.

आम जनता के लिए जेल, पुलिस के लिए बेल?

इस घटना के सामने आने के बाद कानून के दोहरे रवैये पर तीखी बहस छिड़ गई है. स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर यह सवाल पूछा जा रहा है कि क्या बिहार में शराबबंदी का यह सख्त कानून सिर्फ गरीब और आम जनता के लिए ही बना है? अगर कोई आम आदमी शराब के साथ पकड़ा जाता है, तो पुलिस तुरंत एक्शन लेती है, घरों पर छापेमारी की जाती है और उसे सीधे जेल या भारी जुर्माने की सजा भुगतनी पड़ती है.

लेकिन जब कानून की रक्षा करने वाला खुद वर्दी में सरेआम शराब उड़ाता है, तो सिस्टम की चुप्पी और ढीला रवैया साफ उजागर हो जाता है. जनता का कहना है कि सरकार सिर्फ आम लोगों पर डंडा चलाकर अपनी पीठ नहीं थपथपा सकती, कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए.

पुलिस प्रशासन की कार्रवाई और जांच के आदेश

मामला तूल पकड़ते ही मुजफ्फरपुर पुलिस प्रशासन हरकत में आया और इस पर आधिकारिक बयान जारी किया गया है. वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) मुजफ्फरपुर के निर्देश पर मामले की जांच के लिए अविलंब आदेश दे दिए गए हैं. एहतियातन कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी पीटीसी सफकत खान को तत्काल प्रभाव से कटरा थाना से हटाकर पुलिस लाइन मुजफ्फरपुर वापस बुला लिया गया है.

इसके अलावा, पुलिसकर्मी का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट भी कराया गया, जिसमें शुरुआती रिपोर्ट शून्य आई है. हालांकि, मामले की पुख्ता जांच के लिए शौकत अली के ब्लड और यूरिन सैंपल एकत्र कर लिए गए हैं, जिन्हें आगे की फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है.

    follow google news