Bihar Tourism Reel Video Contest Competition: बिहार पर्यटन विभाग ने सोशल मीडिया क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए एक शानदार राष्ट्रव्यापी वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता की घोषणा की है. इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर 'श्रावणी मेला 2026' की आध्यात्मिक छटा और कावड़िया परंपरा को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना है. पर्यटन विभाग ने इस प्रतियोगिता के लिए भारी-भरकम नकद पुरस्कारों का ऐलान किया है.
ADVERTISEMENT
जीत सकते हैं 3 लाख रुपये का नकद इनाम:
पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह के अनुसार, प्रतियोगिता में विजेताओं को निम्नलिखित नकद पुरस्कार दिए जाएंगे:
- प्रथम पुरस्कार: ₹3,00,000 (3 लाख रुपये)
- द्वितीय पुरस्कार: ₹2,00,000 (2 लाख रुपये)
- तृतीय पुरस्कार: ₹1,00,000 (1 लाख रुपये)
- चतुर्थ पुरस्कार: ₹50,000 (पचास हजार रुपये)
- सांत्वना पुरस्कार: ₹25,000-₹25,000 (दो क्रिएटर्स के लिए)
भाग लेने के लिए जरूरी शर्तें:
फॉलोवर्स की सीमा: प्रतियोगिता में केवल वही क्रिएटर्स हिस्सा ले सकते हैं जिनके फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) और यूट्यूब को मिलाकर कुल न्यूनतम 25,000 फॉलोवर्स हैं.
- योग्यता: आवेदक का भारतीय नागरिक होना और उम्र 18 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य है.
- वीडियो की अवधि: रील्स या वीडियो की समय-सीमा 30 सेकंड से लेकर 2 मिनट के बीच होनी चाहिए.
- लोकेशन फोकस: वीडियो पूरी तरह से श्रावणी मेले के मुंगेर, बांका और भागलपुर से गुजरने वाले मुख्य कावड़ रूट पर केंद्रित होना चाहिए.
नियम और महत्वपूर्ण तिथियां:
आयोजन अवधि: इस साल श्रावणी मेला 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है.
अपलोडिंग शेड्यूल: पहली सोमवारी (3 अगस्त) के बाद क्रिएटर्स को वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करना होगा और दूसरी सोमवारी के दो दिनों के भीतर इसे विभाग के पोर्टल पर अपलोड करना होगा.
अंतिम तिथि: वीडियो सबमिट करने की आखिरी तारीख 13 अगस्त 2026 तय की गई है.
सख्त नियम: वीडियो पूरी तरह ओरिजिनल, एचडी क्वालिटी में और जियो टैग होना चाहिए. इसमें किसी भी तरह के आपत्तिजनक कंटेंट, वॉटरमार्क या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित है. AI का उपयोग पाए जाने पर एंट्री तुरंत रद्द कर दी जाएगी.
विजेताओं का चयन विभाग द्वारा गठित जूरी और सोशल मीडिया पर 45 दिनों तक वीडियो को मिलने वाले रीच, लाइक्स और शेयर्स के आधार पर किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: NEET Success Story: बिहार के इस छोटे से गांव से निकला देश का चौथा टॉपर, आयुष ने 710 अंक लाकर रचा इतिहास
ADVERTISEMENT


