बिहार विधान परिषद की 9 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा, नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर भी उपचुनाव

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 9 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हो गई है. भारत निर्वाचन आयोग ने 18 जून 2026 को मतदान की तारीख तय की है. इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर भी उपचुनाव कराया जाएगा. जानिए किस पार्टी की कितनी सीटें खाली हो रही हैं, एनडीए और महागठबंधन का क्या समीकरण है और इस चुनाव में किसके पक्ष में माहौल बनता दिख रहा है.

Bihar MLC Election Update
Bihar MLC Election Update

शशि भूषण कुमार

follow google news

Bihar Vidhan Parishad News: बिहार विधान परिषद की खाली हो रही 9 सीटों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. भारत निर्वाचन आयोग ने इन 9 सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी है. इसके साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद खाली हुई विधान परिषद की सीट पर भी चुनाव की घोषणा कर दी गई है और 18 जून को यह चुनाव होने जा रहा है. बीते कुछ दिनों से इस चुनाव को लेकर राज्य का राजनीतिक पारा काफी चल रहा है, इसी बीच मंगलवार यानी आज चुनाव की घोषणा हुई है. आइए विस्तार से जानते है चुनाव का शेड्यूल, किस पार्टी की कितनी सीटें हो रही खाली और क्या है चुनाव का पूरा समीकरण.

Read more!

चुनाव का पूरा शेड्यूल

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, 1 जून 2026 को विधान परिषद चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होगी और फिर 1 से 8 तक तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 9 जून को उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, वहीं 11 जून तक नामांकन वापस लेने का समय है. इसके बाद 18 जून को सुबह 9 से 4 बजे तक वोटिंग होगी और फिर शाम 5 बजे से वोटों की गिनती की जाएगी. चुनाव आयोग ने 20 जून तक सारी चुनावी प्रक्रिया को निपटाने का भी लक्ष्य रखा है.

नीतीश कुमार के सीट पर भी होगा उप-चुनाव

बिहार विधान परिषद के 9 सीटों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सीट पर भी उपचुनाव होंगे. दरअसल बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था और वे राज्यसभा चले गए है. अब 18 जून को होने वाले इस चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हुई है कि इस सीट से उम्मीदवार कौन होगा और यह सीट किसके खाते में जाती है. आपको बता दें कि जिन 9 सीटों पर चुनाव हो रहे है उन सदस्यों का कार्यकाल 28 जून को खत्म हो रहा है.

किस पार्टी के कितने हो रहे खाली?

जिन सदस्यों का कार्यकाल विधान परिषद से खत्म हो रहा है उनमें बीजेपी से संजय प्रकाश उर्फ संजय मयूख शामिल हैं. जेडीयू से भीषम सहनी, प्रोफेसर गुलाम गौस और कुमुद वर्मा का कार्यकाल खत्म हो रहा है जबकि राजद से सुनील कुमार सिंह और मोहम्मद फारूक का कार्यकाल खत्म हो रहा है. कांग्रेस के समीर कुमार सिंह का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है.

इसके अलावा दो ऐसी सीटें भी हैं जिनका कार्यकाल पूरा होने पर चुनाव हो रहे हैं लेकिन इन सीटों के ऊपर निर्वाचित सदस्यों ने पहले ही इस्तीफा दे दिया है. इनमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जेडीयू से मंत्री बने भगवान सिंह कुशवाहा के इस्तीफा के बाद खाली हुई सीटें हैं. सम्राट चौधरी और भगवान सिंह कुशवाहा विधानसभा चुनाव जीत कर दूसरे सदन के सदस्य बने हैं.

क्या महागठबंधन के साथ फिर होगा खेला?

विधान परिषद चुनाव को लेकर राज्य में चर्चाएं काफी तेज है. विधानसभा के अंकगणित के हिसाब से बात करें तो 10 में से 9 सीटें तो NDA के खातें में जाती हुई दिखाई दे रही है, जबकि एक सीट महागठबंधन के पाले में जा सकती है. लेकिन अगर महागठबंधन के खेमे में कोई भी खेल हुआ, यहां से उनका सुपड़ा साफ हो जाएगा और NDA 10 की 10 सीटें जीत जाएगी.

बांकीपुर उपचुनाव: क्या प्रशांत किशोर खुद होंगे जन सुराज के उम्मीदवार? पीके के बयान ने बढ़ाई बिहार में सियासी हलचल

    follow google news