Bihar Weather Update: बिहार में सितंबर की शुरुआत होगी भारी बारिश के साथ, 20 से अधिक जिलों में अलर्ट जारी... जानें आपके जिले का मौसम कैसा रहेगा?

न्यूज तक डेस्क

31 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 31 2026 7:58 PM)

Bihar Mausam Update: बिहार में सितंबर की शुरुआत बारिश और वज्रपात के साथ होने वाली है. मौसम विभाग ने 1 सितंबर को 12 जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. औरंगाबाद, कैमूर, गया और रोहतास में अति भारी बारिश की आशंका है. इसके बाद भी कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
Google CTA

Bihar 1 September Weather Update: मौसम के बदलते मिजाज के बीच बिहार के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और बिजली कड़कने की गतिविधियां जारी हैं. बंगाल की खाड़ी और उससे सटे इलाकों में बने वेल-मार्क लो प्रेशर एरिया औरसाइक्लोनिक सर्कुलेशन  के कारण राज्य के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कहीं तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का दौर जारी है, तो कहीं लोग उमस भरी गर्मी और बदलते तापमान से परेशान हैं. इस बीच अब मौसम विभाग ने अपना दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार, मानसून की सक्रियता के चलते अगले कुछ दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश और वज्रपात का सिलसिला बना रहेगा.

Read more!

बिहार में 1 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में सितंबर महीने की शुरुआत यानी 1 सितंबर को मौसम में काफी विविधता देखने को मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार, 1 सितंबर को दक्षिण-पश्चिम बिहार (जैसे बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल) तथा दक्षिण-मध्य बिहार (जैसे पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद) के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिम बिहार (पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण) में अनेक स्थानों पर बारिश का अनुमान है, जबकि उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

बिहार में 1 सितंबर को 24 जिलों में जारी किया अलर्ट 

मौसम के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को 14 जिलों में  भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इनमें कैमूर (भभुआ), रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, पटना, नालंदा, नवादा और लखीसराय शामिल हैं. वहीं 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बेगूसराय, शेखपुरा, जमुई, मुंगेर, खगड़िया और बांका शामिल हैं. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात (ठनका गिरना) का खतरा बना रहेगा.

आने वाले दिनों में बिहार के मौसम का हाल

आने वाले दिनों के पूर्वानुमान पर नजर डालें तो 2 सितंबर को बक्सर, गोपालगंज, सारण, सिवान, वैशाली और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश की संभावना है. वहीं 3 सितंबर को दरभंगा, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण जिलों में भारी बारिश का अलर्ट रहेगा. 4 सितंबर को उत्तर-पूर्वी बिहार के अररिया और किशनगंज जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. 5 और 6 सितंबर तक उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी, जबकि 6 सितंबर के बाद से राज्य में मौसम की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगी और चेतावनी में कमी आएगी.

यह भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव होंगे अक्षरा सिंह के हीरो? सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब कि अब होने लगी है ये चर्चा