बिहार में मानसून की गतिविधियां अभी सामान्य बनी हुई हैं और राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के 17 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों के अनेक स्थानों पर, जबकि मध्य और उत्तर-पश्चिम बिहार के कुछ स्थानों तथा राज्य के बाकी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. वहीं अब 18 सितंबर को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रह सकता है और राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है. आइए विस्तार से जानते हैं मौसम का पूरा अपडेट.
ADVERTISEMENT
18 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?
18 सितंबर को बिहार के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है. उत्तर-पश्चिम बिहार में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. उत्तर-मध्य बिहार के मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है.
उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. दक्षिण-पश्चिम बिहार के रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है. दक्षिण-मध्य बिहार के पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. वहीं दक्षिण-पूर्व बिहार के जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है.
सीवान में भारी बारिश का अलर्ट
18 सितंबर के लिए मौसम विभाग ने सीवान जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के सात दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार 19 सितंबर को भी दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा चलने की संभावना है. 20, 21 और 22 सितंबर के लिए राज्य में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. 23 सितंबर को उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं.
बारिश और वज्रपात को लेकर सावधानी
मौसम विभाग ने मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश के दौरान जान-माल तथा पशुओं को नुकसान की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. खुले में होने पर जल्द से जल्द पक्के मकान की शरण लेने, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा बिजली का संचालन करने वाली वस्तुओं से बचने की सलाह दी गई है. भारी बारिश के दौरान नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी और शहरों के निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है.
नीतीश कुमार को RJD के साथ आने का ऑफर, JDU ने दिया दो टूक जवाब
ADVERTISEMENT


