Bihar Weather Update: बिहार में 24 अगस्त को बदलेगा मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज और 19 में येलो अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल

Bihar Rain Alert: बिहार में कमजोर पड़े मॉनसून के बीच बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. 24 अगस्त को कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट है. पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गया में भारी बारिश की संभावना है. जानिए अगले दिनों का पूरा मौसम अपडेट.

Bihar Weather Alert
Bihar Weather Alert
Google CTA

Bihar Mausam Update: बिहार में कमजोर पड़े मॉनसून के बीच मौसम विभाग ने राज्य के लिए नया अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और मॉनसून ट्रफ के असर से कई इलाकों में मौसम बदल रहा है. इससे बारिश की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ने की संभावना है. पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और उमस झेल रहे लोगों को अब राहत मिल सकती है. इस बीच अब मौसम विभाग ने अपना दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार,  24 अगस्त को बिहार के कई हिस्सों में बारिश के साथ बादल गरजने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हालांकि, कई जगह बारिश से राहत मिल सकती है और कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली और तेज हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं.

Read more!

बिहार में 24 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 24 अगस्त को राज्य के उत्तर-पश्चिम बिहार के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की प्रबल संभावना है. वहीं उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं. इसके साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में बादल गरजने, बिजली कड़कने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

24 अगस्त को 24 जिलों में जारी किया अलर्ट

अलर्ट वाले जिलों की बात करें तो मौसम विभाग ने 24 अगस्त के लिए राज्य के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण शामिल हैं. इन जिलों में मेघगर्जन और 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं दूसरी ओर, राज्य के कुल 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. येलो अलर्ट वाले जिलों में बक्सर, भोजपुर, कैमूर (भभुआ), रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, भागलपुर और बांका शामिल हैं. इन जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

आने वाले दिनों में बिहार के मौसम का हाल

आने वाले दिनों की बात करें तो 25 अगस्त को राज्य के औरंगाबाद, गया और नवादा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं 26 अगस्त को दक्षिण-पश्चिम बिहार के भभुआ, बक्सर और रोहतास जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है. 25 से 27 अगस्त के दौरान उत्तर-पश्चिम बिहार (पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण) और उत्तर-मध्य बिहार (सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर) के अधिकांश जिलों में मध्यम से हल्की बारिश का सिलसिला बना रहेगा. 27 से 29 अगस्त के बीच उत्तर-पूर्व (सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा) और दक्षिण-पूर्व के जिलों (भागलपुर, मुंगेर, बांका) में छिटपुट बारिश और गर्जन के साथ हवाएं चलने के आसार हैं, जबकि तापमान में अगले 3-5 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जाएगा.

यह भी पढ़ें: 'आरक्षण कोई खैरात नहीं, अधिकार...' जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन पर बोले चिराग पासवान