बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदलते हुए नजर आ रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मानसून सक्रिय की गतिविधियां सक्रिय रही और कई जिलों में बारिश का दौर देखने को मिला. अब मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके मुताबिक 26 सितंबर को भी मौसम सक्रिय रहने वाला है. राज्य के उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य हिस्सों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. इसके साथ ही पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. विस्तार से जानिए मौसम का पूरा अपडेट.
ADVERTISEMENT
26 सितंबर को किन इलाकों में बारिश?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 26 सितंबर को उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है. उत्तर-मध्य बिहार के मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है. उत्तर-पूर्व बिहार में सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है. दक्षिण-पश्चिम बिहार के रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है.
पटना समेत इन जिलों में भी बारिश के आसार
दक्षिण-मध्य बिहार में पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय में अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना है. वहीं दक्षिण-पूर्व बिहार के जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है.
तापमान कैसा रहेगा?
26 सितंबर को उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री रह सकता है. दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है.
27 सितंबर से राहत के संकेत
मौसम विभाग के सात दिनों के चेतावनी पूर्वानुमान में 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक कोई चेतावनी नहीं दी गई है. यानी 26 सितंबर के बाद फिलहाल किसी तरह के विशेष मौसम अलर्ट का अनुमान नहीं है.
दरभंगा शिक्षक सीट पर सुरेश प्रसाद राय का दावा, बोले- शिक्षकों का है समर्थन, जीत सुनिश्चित है!
ADVERTISEMENT


