Bihar Weather Update: बिहार के इन जिलों में 27 सितंबर को बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट, जानें क्या कहा?

न्यूज तक डेस्क

• 06:09 PM • 26 Sep 2026

Bihar Weather Update: बिहार में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब मौसम में बदलाव के संकेत हैं. 27 सितंबर को जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन भारी बारिश का अलर्ट नहीं है. इसके बाद मौसम शुष्क होने और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है. जानिए अगले दिनों में बिहार का मौसम कैसा रहेगा.

बिहार में बदलने लगा मौसम का मिजाज
बिहार में बदलने लगा मौसम का मिजाज
Google CTA

Bihar Weather, 27 September: बिहार में पिछले कुछ दिनों से जारी झमाझम बारिश और मानसूनी गतिविधियों के बाद अब मौसम का रुख बदलने लगा है. दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों से होकर गुजर रही है. उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब कमजोर होकर उत्तर उत्तर-पश्चिम दिशा में उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है. इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जिससे राज्य में हाल ही में तेज हवाओं और मेघगर्जन के साथ बारिश दर्ज की गई है. इस बीच अब मौसम विभाग ने बिहार के लिए अपना दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम के मिजाज में कोई बदलवा की संभावना नहीं हैं. 

Read more!

बिहार में 27 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?स

मौसम विभाग की माने तो 27 सितंबर को बिहार के मौसम में धीरे-धीरे सुधार और स्थिरता देखने को मिलेगी. राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों जैसे पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. वहीं, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों (जैसे मुजफ्फरपुर, पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया आदि) में कुछ स्थानों या एक-दो स्थानों पर ही बारिश होने की संभावना जताई गई है.

तापमान और गर्मी की बात करें तो 27 सितंबर को राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 34°C के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि, मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 27 सितंबर को पूरे बिहार के लिए राहत की बात यह है कि किसी भी जिले के लिए भारी बारिश, वज्रपात या तेज हवा का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. 

आने वाले दिनों में बिहार के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक राज्य के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में 3 से 5°C की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होगा. 28 सितंबर से राज्य के ज्यादातर हिस्से मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. 28 सितंबर से 2 अक्टूबर के दौरान रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, पटना, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर समेत अधिकांश जिलों में मौसम के शुष्क रहने और केवल एक-दो स्थानों पर ही हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है.