Bihar Weather Update: बिहार में 3 अक्टूबर को शुष्क रहेगा मौसम, लेकिन इस तारीख से बदलेंगे तेवर! जानिए IMD का लेटेस्ट अपडेट

न्यूज तक डेस्क

• 08:06 PM • 02 Oct 2026

Bihar Weather Update: 3 अक्टूबर को बिहार के सभी छह मौसम क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की खास संभावना नहीं है. तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. हालांकि 6 अक्टूबर से मौसम के तेवर बदल सकते हैं. जानिए तेज हवा, मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर IMD का लेटेस्ट अपडेट.

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
Google CTA

बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिला-जुला मिजाज देखने को मिल रहा है. कहीं-कहीं धूप तो कुछ इलाकों में काले बादल छाए दिखाई दे रहे है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. इस पूर्वानुमान के मुताबिक, 3 अक्टूबर को बिहार में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और साथ ही कहीं भी बारिश की कोई खास संभावना भी नहीं है. साथ ही उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का पूर्वानुमान है.

Read more!

3 अक्टूबर को पूरे बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

3 अक्टूबर के सभी छह मौसम क्षेत्रों में बारिश की कोई संभावना नहीं है. इसके अलावा अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने 3 अक्टूबर के लिए बिहार के किसी भी जिले में कोई चेतावनी जारी नहीं की है. सात दिनों की चेतावनी सूची में 3 अक्टूबर को ‘नो वार्निंग’ बताया गया है, यानी इस दिन राज्य में न येलो अलर्ट है और न ही ऑरेंज अलर्ट.

अगले दिनों में कब बदलेगा मौसम?

4 और 5 अक्टूबर को भी राज्य के लिए कोई मौसम चेतावनी नहीं है. हालांकि 6 अक्टूबर से मौसम में बदलाव के संकेत हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 6 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है. 7 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में इसी तरह की स्थिति बनने का अनुमान है.

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है. न्यूनतम तापमान में भी अगले पांच दिनों तक कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने का अनुमान है.

मौसम विभाग की चेतावनी

3 अक्टूबर को बिहार में मौसम संबंधी किसी विशेष चेतावनी का अनुमान नहीं है. हालांकि 6 अक्टूबर से कुछ हिस्सों में तेज हवा, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है. ऐसे मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

भाभी को सांप ने काटा, देवर ने सांप को ही पकड़ लिया और फिर...चर्चा में है नवादा की यह कहानी