Bihar 6 September weather update: बिहार में मानसून के चलते मौसम का मिजाज बदल गया है. राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है. बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर चिंता भी बनी हुई है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इसे देखते हुए 17 जिलों में येलो अलर्ट और 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
ADVERTISEMENT
बिहार में 6 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 6 सितंबर को बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. हालांकि, तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं होगी और ज्यादातर इलाकों में पारा 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. इससे मौसम सुहावना बना रहेगा.
मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक, अररिया, कटिहार और किशनगंज में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
आने वाले दिनों में बिहार के मौसम का हाल
आने वाले दिनों की बात करें तो 7 सितंबर को दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और सुपौल जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है. इसके बाद 8 सितंबर को गोपालगंज, सिवान और पश्चिमी चंपारण जिलों में भारी बारिश हो सकती है. 8 और 9 सितंबर को उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में वज्रपात और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 10 और 11 सितंबर से मौसम में धीरे-धीरे सुधार होगा और केवल दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों (जैसे रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, बक्सर, भोजपुर) में ही एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन की संभावना रह जाएगी.
यह भी पढ़ें: Teacher's Day: सीएम सम्राट के बड़े ऐलान, शिक्षकों के वेतनमान से प्रशिक्षण तक कई अहम फैसले
ADVERTISEMENT


