Bihar Weather Update: बिहार में 11 जनवरी को पलट जाएगा मौसम, इन जिलों जारी हुई चेतवानी

Bihar Weather Today: बिहार में ठंड और घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग के मुताबिक 11 जनवरी 2026 को राज्य के कई जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम रहेगी और कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है. इसे देखते हुए IMD ने 18 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

Bihar Weather Update Today
Bihar Weather Update Today

हर्षिता सिंह

follow google news

Bihar Weather Alert: बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर लगातार बना हुआ है. उत्तर से दक्षिण बिहार तक कनकनी बढ़ गई है और कई जिलों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है. इसी बीच मौसम विभाग प ने आज यानी 11 जनवरी 2026 के लिए ताजा अपडेट जारी किया है. IMD के मुताबिक आज राज्य के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट रहेगा और अधिकांश इलाकों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रह सकती है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट और कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

Read more!

11 जनवरी 2026 को कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार  आज  यानी 11 जनवरी 2026 को पूरे बिहार में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। सुबह के समय विजिबीलिटी कई जगहों पर 50 मीटर से भी कम रह सकती है। इस दौरना बिहार  के अधिकतर जिलों में कोल्ड की स्थिति बनी रहेगी।  यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री तक कम रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान ज्यादातर जिलों में 7 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. उधर उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में तापमान 6 से 8 डिग्री तक गिर सकता है। IMD पटना के ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा और आसपास के कई उत्तरी व पूर्वी के जिले शामिल हैं.

इन जिलों में जारी किया गया है ऑरेंज और येलो अलर्ट 

बिहार के कई जिलों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है. इसे लेकर मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका शामिल हैं. इनमें घने कोहरे के साथ कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की संभावना है.

वहीं बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा और लखीसराय जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में कोहरे और ठंड को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है. इसके अलावा सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा जिलों में फिलहाल किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. 

जिलावार देखें 11 जनवरी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान 

पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज (उत्तर पश्चिम बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस

सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर (उत्तर मध्य बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस

सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार (उत्तर पूर्व बिहार)

  • अधिकतम तापमान:16-18  डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस

बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल (दक्षिण पश्चिम बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 18-20 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस

पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद (दक्षिण मध्य बिहार)

  • अधिकतम तापमान:16-18 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस

भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया (दक्षिण पूर्व बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

अगर आने वाले दिनों के मौसम की बात करें तो माैसम विभाग के अनुसार 12 जनवरी को बिहार के अधिकतर जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने का अनुमान है. 13 और 14 जनवरी को भी उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में घना कोहरा और भीषण ठंड का दौर जारी रहेगा. वहीं, 15 और 16 जनवरी को मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य भागों के जिले पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इन जिलों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. 

    follow google news