बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्से के अनेक स्थानों, दक्षिण-पश्चिम के कुछ हिस्सों और बाकी इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. अब मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक 18 अगस्त को बिहार के मौसम में और सक्रियता देखने को मिल सकती है और राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी. साथ ही कई हिस्सों में गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है. विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
18 अगस्त को बिहार के कई हिस्सों में बारिश
मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, 18 अगस्त को उत्तर-पश्चिम बिहार में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इस क्षेत्र में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण शामिल हैं. वहीं उत्तर-मध्य बिहार के मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.
उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में भी 18 अगस्त को कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है. इसके मुकाबले दक्षिण-पश्चिम बिहार में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इस क्षेत्र में रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद आते हैं.
पटना समेत दक्षिण-मध्य बिहार में भी बारिश
पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद वाले दक्षिण-मध्य बिहार में 18 अगस्त को अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं दक्षिण-पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.
साथ ही 18 अगस्त के लिए मौसम विभाग ने बक्सर, जहानाबाद, नवादा और रोहतास में भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिम बिहार के सारण, सीवान और वैशाली में भी भारी बारिश होने का अनुमान है. वहीं सबसे ज्यादा चिंता औरंगाबाद, भभुआ और गया को लेकर है. इन तीनों जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. यानी इन जिलों में बारिश की तीव्रता सामान्य बारिश की तुलना में काफी अधिक रह सकती है.
18 अगस्त को कितना रहेगा तापमान?
तापमान की बात करें तो उत्तर-पश्चिम बिहार में 18 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. उत्तर-मध्य बिहार में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम 28-30 डिग्री के आसपास रह सकता है. उत्तर-पूर्व बिहार में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम 26-28 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है.
दक्षिण-पश्चिम बिहार में 18 अगस्त को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम 26-28 डिग्री रह सकता है. दक्षिण-मध्य बिहार में अधिकतम तापमान भी 30-32 डिग्री और न्यूनतम 24-26 डिग्री रहने का अनुमान है. वहीं दक्षिण-पूर्व बिहार में अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री और न्यूनतम 24-26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
अगले दिनों में भी जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान में 18 अगस्त के बाद भी बिहार में बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है. 19 अगस्त को दक्षिण-पश्चिम बिहार में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है और औरंगाबाद, भभुआ, बक्सर व रोहतास में भारी बारिश का अलर्ट है। सीवान में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
20 अगस्त को उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में तेज हवा, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है. बक्सर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और सीवान में भारी बारिश का अनुमान है. 21 अगस्त को भी उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई गई है.
22 अगस्त को उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य हिस्सों में तेज हवा तथा वज्रपात की संभावना है, जबकि 23 अगस्त को उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात हो सकता है.
ADVERTISEMENT


