बिहार में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. पिछले 24 घंटों में मानसून की गतिविधि थोड़ी कमजोर रही, लेकिन आने वाले दिनों में कई इलाकों में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने राज्य के 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं पिछले 24 घंटों में कैमूर के भभुआ में सबसे ज्यादा 35.9°C तापमान दर्ज किया गया, जबकि अररिया के फॉरबिसगंज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.4°C रहा. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी विदर्भ और मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र और मानसून ट्रफ बिहार के मौसम में बदलाव की वजह बन रहे हैं.
ADVERTISEMENT
बिहार में 14 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को उत्तर-पश्चिम बिहार के जिलों (पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण) में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी भागों में एक-दो स्थानों पर गर्जन और हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 14 सितंबर को लेकर चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों के साथ-साथ अररिया, किशनगंज, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल जिलों में एक-दो स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात (आकाशीय बिजली) गिरने की प्रबल संभावना है. ऐसे में विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है.
आने वाले दिनों में बिहार के मौसम का हाल
आने वाले दिनों में बिहार में बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 सितंबर को अररिया और किशनगंज जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इसके बाद 16 और 17 सितंबर को मानसून अधिक सक्रिय होगा, जिससे उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम बिहार के कई जिलों (जैसे सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार) में अनेक स्थानों पर बारिश और भारी बारिश के आसार बन रहे हैं. 18 और 19 सितंबर के बाद मौसम धीरे-धीरे सामान्य और शुष्क होने की दिशा में बढ़ेगा.
यह भी पढ़ें: बिहार में गजब मामला! चुपके से प्रेमिका से मिलने गया था युवक, गांव वालों ने पकड़कर करा दी शादी!
ADVERTISEMENT


