Bihar Monsoon Update: बारिश, बिजली और तेज हवा... बिहार में मौसम विभाग ने इन 26 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट, देखें पूरी लिस्ट

न्यूज तक डेस्क

• 06:52 PM • 12 Jul 2026

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग ने 13 जुलाई के लिए 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. जानिए किन जिलों को सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.

बिहार में 13 जुलाई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
बिहार में 13 जुलाई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
Google CTA

Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की सक्रियता के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और चक्रवाती परिसंचरण के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश और बिजली के कड़कने का सिलसिला जारी है. हालांकि, मौसम बदलने के बाद से  लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है, लेकिन इसके साथ ही इसके लागों की मुश्किलें भी बढ़ा दी है. दरअसल, मौसम विभाग ने 13 जुलाई के लिए प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान इन जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है. वहीं,  आने वाले दिनों में भी माैसम का मिजाज में कोई बदलाव आने वाला नहीं है. ऐसे में चलिए जानते हैं, 13 जुलाई को मौसम विभाग ने बिहार  के किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Read more!

पहले जानिए 13 जुलाई को बिहार में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 13 जुलाई को बिहार के अररिया, बांका, भागलपुर, मधेपुरा, पूर्णिया और सुपौल जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और वज्रपात (बिजली गिरने) का भी खतरा रहेगा. वहीं कटिहार और किशनगंज जिलों में गरज-चमक के साथ अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान है. इन इलाकों में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है. इसके अलावा उत्तर-मध्य और दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों के साथ-साथ जमुई, खगड़िया, मुंगेर और सहरसा में भी गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. इन सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

बिहार के इन जिलो में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट 

मौसम विभाग द्वारा 13 जुलाई 2026 के लिए बिहार के कुल 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इनमें राज्य के पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में शामिल हैं. इन जिलों में किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, नालंदा, शेखपुरा, नवादा और गया शामिल हैं. इन सभी 26 जिलों में रहने वाले लोगों को बादल गरजने,  बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

बिहार में आने वाले दिनों में बिहार के मौसम का हाल

वहीं आगामी दिनों में भी बिहार के लोगों को बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 14 जुलाई को बेगूसराय, भागलपुर, खगड़िया, समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और सिवान जिलों में भारी वर्षा और मेघ गर्जन की संभावना जताई गई है. इसके बाद 15 और 16 जुलाई को राज्य के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व भागों के साथ-साथ पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मधुबनी, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी और पश्चिमी चंपारण में गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. 17 और 18 जुलाई को भी उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व संभाग के जिलों में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का सिलसिला बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: मटन की उम्मीद थी, प्लेट में आया चिकन... शादी में ऐसा बवाल मचा कि बाराती-घराती बन गए दुश्मन!