Bihar Weather Today: बिहार में दिसंबर की शुरुआत शुष्क मौसम के साथ हो रही है. इस दौरान सुबह-शाम की कड़ाके की ठंड से ठिठुरन रहेगी. बाता दें कि पिछले कुछ दिनों से चल रही उत्तरी हवाओं ने प्रदेश के तापमान में गिरावट ला दी है. यही वजह है कि सुबह के समय लाेगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग (IMD Alert) के अनुसार, अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है. लेकिन कोहरा और कम होता तापमान आने वाले दिनों में सर्दी का असर और बढ़ा सकता है.
ADVERTISEMENT
आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 1 दिसंबर को पूरे बिहार में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने वाला है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार सहित प्रदेश के सभी जिलों में बारिश हाेने के कोई आसार नहीं हैं. मौसम विभाग ने आज के लिए किसी भी जिले में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. हालांकि, सुबह के शुरूआत हल्के कोहरे के साथ हो सकती है. वहीं, दिन में हल्की धूप दिखने को मिल सकती है.
तापमान में हो सकती है गिरावट
वहीं, आने वाले दिनों में रात का तापमान और नीचे जा सकता है. उत्तर बिहार और मध्य बिहार में न्यूनतम तापमान 12-14°C के बीच रहने की संभावना जताई गई है. रोहतास, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद जैसे दक्षिण-पश्चिम जिलों में तापमान 10-12°C तक गिर सकता है. मौसम शुष्क रहने की वजह से रातें और सुबहें और अधिक ठंडी महसूस होंगी. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए हल्के कोहरे की चेतावनी दी है.
कोहरा बढ़ा सकता है परेशानी
आने वाले दो दिनों यानी 2 और 3 दिसंबर को भी राज्य में शुष्क मौसम ही बना रहेगा. सभी जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन कोहरा कई हिस्सों में परेशानी बढ़ा सकता है. खासकर सीमांचल और कोसी क्षेत्र पूर्णिया, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा और सहरसा में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना. इसके अलावा तापमान में अभी कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. लेकिन 48 घंटों बाद हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है.
ADVERTISEMENT

