Bihar ka Mausam: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है. एक तरफ राज्य के दक्षिणी हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर-पूर्वी और उत्तर-मध्य बिहार के जिलों में मौसम अगल रंग दिखस रहा है. मौसम विभाग ने अनुसार ने यहां बादल गरजने के साथ तेज हवाओं के चलने की चेतावनी जारी की है. IMD ने बताया कि वेस्टरली जेट स्ट्रीम की सक्रियता और एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के आने की संभावना ने मौसम में ये हलचल पैदा की है. इससे राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तापमान और हवाओं की स्थिति में बदलाव देखने को मिल रहा है.
ADVERTISEMENT
बिहार में 24 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने अनुसार, आज यानी 24 अप्रैल को बिहार के उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी भागों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जिले शामिल हैं. IMD बताया ने कि एक दो स्थानों पर बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके उलट पटना, गया और बक्सर सहित दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. यहां तेज धूप और गर्मी का असर बरकरार रहने वाला है.
बिहार में तापमान की स्थिति
तापमान की बात करें तो प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू जैसे हालात बने हुए हैं. अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जिससे रातें भी काफी गर्म महसूस होंगी. अधिकतम तापमान के मामले में दक्षिण-पश्चिम बिहार (बक्सर, रोहतास) और दक्षिण-मध्य बिहार (पटना, गया) में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. उत्तर बिहार के जिलों में यह 34 डिग्री सेल्सियस से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई गिरावट की उम्मीद नहीं है.
आने वाले दिनों में बिहार के मौसम का हाल
वहीं आने वाले दिनों में मौसम की ये लुका-छिपी जारी रहेगी. 25 अप्रैल को चेतावनी का दायरा बढ़ते हुए पूरे उत्तरी बिहार और दक्षिण-पूर्वी जिलों (भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया) तक फैल सकता है, जहाँ वज्रपात और तेज हवाएं चलने के आसार हैं. हालांकि, 26 अप्रैल से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम के फिर से शुष्क होने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों या पक्के मकानों में शरण लें और ऊंचे पेड़ों या बिजली के खंभों से दूर रहें.
ADVERTISEMENT


