Bihar Weather Today: 4 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी!

न्यूज तक डेस्क

03 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 3 2026 7:44 PM)

Bihar Weather Update: बिहार में 4 अगस्त को मानसून और अधिक सक्रिय रहने वाला है. IMD ने समस्तीपुर, वैशाली और पश्चिम चंपारण समेत 10 जिलों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. जानिए मौसम विभाग का पूरा अपडेट.

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
Google CTA

बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां और तेज होने वाली हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ इलाकों में अच्छी वर्षा भी हुई. मौसम विभाग के अनुसार 4 अगस्त को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इसके साथ ही मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. साथ ही मौसम विभाग ने 10 जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है.

Read more!

4 अगस्त को कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 4 अगस्त को बिहार के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. राज्य के अधिकांश भागों में गरज-चमक के साथ वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. लगातार सक्रिय मानसून के कारण कई जिलों में बारिश की तीव्रता अधिक रहने का अनुमान है.

किन-किन जिलों में कौन-सा अलर्ट?

मौसम विभाग ने समस्तीपुर, वैशाली और पश्चिम चंपारण जिलों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इन जिलों में जलभराव और नदियों के जलस्तर में वृद्धि की स्थिति बन सकती है. वहीं अररिया, भोजपुर, बक्सर, कटिहार, किशनगंज, सारण और सीवान जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है.

तापमान कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार 4 अगस्त को उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

आने वाले दिनों का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 5 अगस्त को उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों में मेघगर्जन और तेज हवा की संभावना बनी रहेगी. बांका, भभुआ, गया, जमुई, नवादा, पश्चिम चंपारण और रोहतास में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 6 अगस्त को उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में तेज हवा और वज्रपात की संभावना है, जबकि औरंगाबाद, भभुआ, गया, नवादा और रोहतास में भारी बारिश हो सकती है. 7 अगस्त को दक्षिण-पश्चिम बिहार में गरज-चमक और तेज हवा का असर रहेगा. 8 और 9 अगस्त के लिए फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है.

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि मेघगर्जन और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों पर न रहें तथा तुरंत किसी पक्के भवन में शरण लें. ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों और विद्युत संचालक वस्तुओं से दूरी बनाए रखें. भारी और अत्यधिक भारी बारिश के दौरान नदियों के जलस्तर में वृद्धि तथा शहरी क्षेत्रों के निचले इलाकों में जल-जमाव की संभावना है. ऐसे क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें और अचानक बाढ़ संभावित इलाकों से दूर रहें.

Bankipur By-Election: भाजपा के गढ़ बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने कैसी की बड़ी सेंधमारी? रुद्रा रिसर्च के फाउंडर से समझें पूरा समीकरण