बिहार में सर्दी ने ठिठुराना शुरू कर दिया है. उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं का असर कई इलाकों में देखा जा रहा है. सुबह शाम कोहरा और कंपकंपी के चलते लोग अलाव और अंगीठी तापते नजर आ रहे हैं. अधिकतम तापमान सामान्य से जहां थोड़ा ऊपर है वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आसपास तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है.
ADVERTISEMENT
दिन में धूप निकलने से ठंड से राहत मिल रही है, वहीं शाम होते-होते सर्दी लोगों को घरों में कैद में होने पर मजबूर करने लगी है. गया, नालंदा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 10से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जिससे सुबह-शाम ठंड का अहसास ज्यादा हो रहा है.
कोहरे ने घटाई विजिबिलिटी
सुबह-शाम अधिकांश इलाकों में कोहरा बढ़ने से विजिबिलिटी भी कम हो गई है. दृश्यता कम होने से सड़कों पर चलने वाले लोगों और वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, फिलहाल बिहार में कोई ऐसा सिस्टम नहीं बन रहा है जिससे बारिश हो सके. अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रह सकता है. हालांकि, उत्तर-पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है जिससे ठंड और बढ़ सकती है.
यहां देखें 10 शहरों का तापमान
| शहर | उच्चतम तापमान (सेंटीग्रेट में) | न्यूनतम तापमान (सेंटीग्रेट में) |
| पटना | 25.9 | 14.5 |
| गयाजी | 24.8 | 11.0 |
| भागलपुर | 25.8 | 12.0 |
| पश्चिम चंपारण | 28.4 | 11.5 |
| मुजफ्फरपुर | 24.6 | 14.1 |
| भागलपुर | 25.2 | 9.9 |
| सीवान | 26.8 | 10.1 |
| वैशाली | 26.3 | 11.7 |
| कटिहार | 27.1 | 13.2 |
| नालंदा | 27.1 | 11.2 |
यह भी पढ़ें:
ADVERTISEMENT

