Bihar Weather Update: 1 अगस्त को कैसा रहेगा बिहार का मौसम? जानिए किन जिलों में होगी भारी बारिश

न्यूज तक डेस्क

• 07:25 PM • 31 Jul 2026

Bihar Weather Update: 1 अगस्त को बिहार में मानसून फिर रहेगा सक्रिय. मौसम विभाग (IMD) ने 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. जानिए मौसम का पूरा अपडेट.

Bihar Monsoon Update
Bihar Monsoon Update
Google CTA

बिहार में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ चुका है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कई इलाकों में अच्छी वर्षा हुई. सबसे अधिक 60.6 मिमी बारिश बलतारा में रिकॉर्ड की गई. अब मौसम विभाग ने 1 अगस्त के लिए भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जारी किया है. IMD के अनुसार राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. इसके साथ ही छह जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है.

Read more!

आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 1 अगस्त को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. उत्तर-पश्चिम बिहार के जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है. उत्तर-पूर्व बिहार में भी अनेक स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि उत्तर-मध्य, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के अधिकांश जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है. दक्षिण-पश्चिम बिहार में भी अनेक स्थानों पर बारिश का अनुमान लगाया गया है.

किन-किन जिलों में कौन-सा अलर्ट?

मौसम विभाग ने 1 अगस्त के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग प्रकार की चेतावनियां जारी की हैं. इसके तहत अररिया, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, कटिहार, सीवान और पश्चिमी चंपारण- इन छह जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है.

किस क्षेत्र में कितनी बारिश की संभावना?

1. उत्तर-पश्चिम बिहार (पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण) में अनेक स्थानों पर वर्षा होने का पूर्वानुमान है.

2. उत्तर-पूर्व बिहार (सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा) में भी अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना है.

3. उत्तर-मध्य बिहार (मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी), दक्षिण-मध्य बिहार (पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय) तथा दक्षिण-पूर्व बिहार (जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर) में कुछ स्थानों पर वर्षा होने का अनुमान है.

4. वहीं दक्षिण-पश्चिम बिहार (रोहतास, कैमूर/भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद) में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है.

आने वाले दिनों का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कई दिनों तक बिहार में मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी. 2 अगस्त को अररिया, दरभंगा, गया, गोपालगंज, मधुबनी, नवादा, सुपौल और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश की संभावना है. 3 अगस्त को अररिया, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, पूर्णिया, सीतामढ़ी, सुपौल और पश्चिमी चंपारण में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है. 4 अगस्त को दरभंगा, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, पूर्णिया, सुपौल, वैशाली और पश्चिमी चंपारण, जबकि 5 अगस्त को औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, गया, किशनगंज, मधुबनी और रोहतास में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि मेघगर्जन और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों पर न रहें और तुरंत किसी पक्के भवन में शरण लें. ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों और विद्युत संचालक वस्तुओं से दूरी बनाए रखें. भारी बारिश के दौरान नदियों के जलस्तर में वृद्धि और शहरी क्षेत्रों के निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है. ऐसे में बाढ़ संभावित क्षेत्रों से दूर रहने और मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर लगातार नजर रखने की सलाह दी गई है.

BJP MLC देवेश कुमार का इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के विधान परिषद जाने का रास्ता साफ?