बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने वाला है. बीते कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं से राहत मिलने के बाद अब राज्य में गर्मी का दौर फिर लौटने की तैयारी में है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 10 अप्रैल से बिहार के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने वाला है, जिससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. हालांकि इससे पहले हुई बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखी गई थी, लेकिन अब अगले कुछ दिनों में गर्मी का असर बढ़ेगा और लोगों को दिन में तपिश का सामना करना पड़ सकता है.
ADVERTISEMENT
पिछले 24 घंटों का हाल
पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला. राज्य के पूर्वी हिस्सों के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिम और मध्य भागों में एक-दो जगहों पर ही बारिश हुई. इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 22.6 से 34.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिसमें छपरा सबसे गर्म रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 17.0 से 23.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया, सबसे कम तापमान वाल्मीकि नगर में दर्ज हुआ. इसके अलावा किशनगंज सहित कुछ इलाकों में 46 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं भी चलीं.
आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल को बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. यानी आज बारिश की संभावना नहीं है और दिनभर आसमान साफ रहने की उम्मीद है. उत्तर बिहार से लेकर दक्षिण बिहार तक लगभग सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी और दिन में गर्मी महसूस होगी.
आने वाले दिनों का मौसम?
अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान भी 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है. 11 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक पूरे बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है, यानी बारिश की कोई खास गतिविधि नहीं होगी और गर्मी लगातार बढ़ती जाएगी.
सम्राट चौधरी को लेकर बिहार BJP में दो फाड़! भाजपा दफ्तर के बाहर CM बनाने की मांग वाले पोस्टर फटे
ADVERTISEMENT


