Bihar Weather Update: कहीं कोहरा तो कहीं धूप! बिहार में बदलने लगा है मौसम का मिजाज, जानें 13 फरवरी का वेदर रिपोर्ट

Bihar Weather Forecast: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. कहीं घना कोहरा तो कहीं हल्की धूप के बीच 13 फरवरी को राज्य में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. जानिए पटना, कैमूर, किशनगंज समेत सभी जिलों का लेटेस्ट वेदर अपडेट.

Bihar weather Forecast
Bihar weather Forecast

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलते हुए दिखाई दे रहा है. बीते कुछ दिनों तक जहां कनकनी वाली ठंड और कोहरा लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ था, अब वह दौर धीरे-धीरे खत्म होते नजर आ रहा है. मौजूदा वक्त की बात की जाएं तो राज्य में अभी ठंड का असर हल्का-फुल्का बना हुआ है, लेकिन दिन में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहने के कारण लोगों को राहत महसूस हो रही है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. आइए विस्तार से जानते हैं मौसम का पूरा हाल.

Read more!

पिछले 24 घंटों का मौसम

पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो राज्य का मौसम सामान्य ही रहा और कहीं भी बारिश नहीं हुई है. बिहार के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा जिससे विजिबिलिटी काफी कम रही तो वहीं कुछ हिस्सों में सुबह से ही मौसम साफ रहा और दिन के समय धूप भी निकली. तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान में हल्की सी बढ़ोतरी देखी गई और राज्य में सबसे अधिकतम तापमान कैमूर में 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं 9.7 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज सबसे ठंडा शहर रहा.

13 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 13 फरवरी को बिहार का मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा दिन के समय हल्की धूप रहने से तापमान सामान्य रहेगा और सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश स्थानों पर तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. 

यहां देखें जिलेवार तापमान का हाल

पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज (उत्तर पश्चिम बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर (उत्तर मध्य बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार (उत्तर पूर्व बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल (दक्षिण पश्चिम बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद (दक्षिण मध्य बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया (दक्षिण पूर्व बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस

आने वाले दिनों का हाल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 7 दिनों तक बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान लगभग 24-26 डिग्री और बाद के दिनों में 26-28  डिग्री तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 12–14  डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. दक्षिण और पूर्वी बिहार में भी तापमान इसी दायरे में रहने की संभावना है. 

यह खबर भी पढ़ें: बिहार विधानसभा में जब भाई वीरेंद्र के कपड़ों पर नीतीश कुमार ने ले ली चुटकी, बोले- 'इतनी ठंड नहीं है', मिला मजेदार जवाब

    follow google news