Bihar Weather Update: बिहार में लगातार बदल रहा मौसम का तेवर! 13 मार्च को भी होगी बारिश? जानिए IMD ने क्या बताया 

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है.IMD के मुताबिक 13 मार्च को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि कुछ इलाकों में हाल की बारिश के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च को कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है. जानिए पूरा अपडेट.

Bihar weather Update Today
Bihar weather Update Today

न्यूज तक डेस्क

follow google news

बिहार में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदलते हुए नजर आ रहा है. दिन के समय धूप की वजह से गर्मी का अहसास होने लगा है तो वहीं सुबह और रात के समय मौसम अभी भी हल्का सुहावना बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम स्थिर है और आज यानी 13 मार्च को राज्य का मौसम सामान्य बना रहेगा. हालांकि बीते दिन यानी 12 मार्च को कुछ इलाकों में हुई बारिश के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है. विभाग के मुताबिक फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 

Read more!

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा बिहार का मौसम?

पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के उत्तर और दक्षिण-मध्य भाग के एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य ही बना रहा. कई जिलों में बादल छाए रहने के कारण तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ.इस दौरान राज्य का सबसे अधिकतम तापमान कैमूर और अररिया में 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस डेहरी (रोहतास) में रिकॉर्ड किया गया.

13 मार्च को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 13 मार्च को बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. यानी इस दिन राज्य के ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना नहीं है और आसमान सामान्य रूप से साफ या हल्के बादलों के साथ रह सकता है. तापमान की बात करें तो राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान लगभग 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. मौसम के इस पैटर्न के कारण दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस हो सकती है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. वहीं न्यूनतम तापमान भी अगले चार दिनों तक लगभग स्थिर रह सकता है, उसके बाद इसमें हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है.

हालांकि 15 मार्च को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. इसके बाद 16 और 17 मार्च को भी राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवा चलने की आशंका बनी हुई.

यह खबर भी पढ़ें: पवन सिंह और अपने अफेयर पर मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी, बताया वैनिटी वैन में अक्षरा सिंह संग क्यों होता था झगड़ा?

    follow google news