Bihar Weather Update: 13 मई को भी बिहार में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, IMD ने 19 जिलों में ऑरेंज तो कई जिलों के लिए यलो अलर्ट किया जारी!

IMD Bihar Alert: बिहार में मौसम एक बार फिल पलट रहा है. मौसम विभाग ने 13 मई को बिहार के कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. जानिए किन जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा है.

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update

न्यूज तक डेस्क

follow google news

बिहार में पिछले दिनों मौसम ने अचानक करवट ली है, जिसके बाद राज्य में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक 13 मई को राज्य का मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ रहने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवा और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कुछ हिस्सों में 50 से 60 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से तेज हवा चलने की भी आशंका जताई गई है. मौसम विभाग का कहना है कि दिन के दौरान अचानक मौसम बदल सकता है और कई जगहों पर तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं.

Read more!

13 मई का मौसम अपडेट!

13 मई को बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर बिहार के जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. वहीं दक्षिण बिहार के जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. इसके अलावा दिन भर बादल छाए रह सकते है और कुछ इलाकों में अचानक बारिश शुरू हो सकती है.

इन इलाकों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा और मधेपुरा जिलों में तेज हवा और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा पटना, गया, नालंदा, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और नवादा समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में भी खराब मौसम की चेतावनी दी गई है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 मई को भी बिहार के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. खासकर उत्तर-मध्य और पूर्वी बिहार में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है. अगले 48 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। यानी फिलहाल बिहार में मौसम का अस्थिर दौर जारी रहने वाला है.

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने साफ कहा है कि मेघगर्जन और वज्रपात के दौरान जान-माल और पशुओं को नुकसान पहुंच सकता है. तेज हवा की वजह से झुग्गी-झोपड़ी, टिन शेड और कच्चे मकानों को नुकसान होने की आशंका है. लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान तुरंत पक्के मकानों में शरण लें और ऊंचे पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहें. साथ ही बिजली और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकालने की सलाह भी दी गई है. किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है, क्योंकि बिजली गिरने की घटनाएं खतरनाक साबित हो सकती हैं.

    follow google news