Bihar Weather Update: 14 अप्रैल को बिहार के लोगों को नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, जानें अब किस दिन होगी बारिश?

Bihar Weather Today: बिहार में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 14 अप्रैल को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है. अगले 3-4 दिनों में गर्मी और बढ़ेगी, जिससे हीट जैसी स्थिति बन सकती है. जानिए बिहार का ताजा वेदर अपडेट, तापमान का ट्रेंड और कब मिलेगी गर्मी से राहत.

Bihar Weather Today
Bihar Weather Today(Representational Image)

न्यूज तक डेस्क

follow google news

बिहार में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह पलटते हुए नजर आ रहा है. बीते कुछ दिनों तक जहां राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ था, वहीं अब पूरे राज्य में गर्मी का असर रहने वाला है. राज्य में  गर्मी धीरे-धीरे अपने तेवर दिखाने लगी है और आने वाले दिनों में यह और ज्यादा तीखी होने वाली है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 14 अप्रैल को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. विस्तार से जानिए मौसम का पूरा अपडेट.

Read more!

पिछले 24 घंटों का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार का मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा और राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई. अधिकतम तापमान 32.2 से 39.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि सबसे अधिक तापमान डेहरी (रोहतास) में 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान वाल्मीकि नगर (पश्चिम चंपारण) में 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला, लेकिन अरवल जिले में हवा की रफ्तार 44 किमी प्रति घंटा तक पहुंची.

आज कैसा रहेगा मौसम?

14 अप्रैल को बिहार के लगभग सभी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी. उत्तर पश्चिम और दक्षिण बिहार के कई जिलों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. गर्म हवाएं और तेज धूप लोगों को दिन के समय ज्यादा प्रभावित करेंगी, इसलिए दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है.

आने वाले दिनों का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है. वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है. 18 और 19 अप्रैल तक गया, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, नवादा, बक्सर और आसपास के जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है, जिससे हीट जैसी स्थिति बन सकती है.

बारिश का हाल

14 अप्रैल को पूरे बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं. हालांकि 17 अप्रैल के आसपास उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ जिलों जैसे अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा राज्य के बाकी हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है.

बिहार में नई सरकार का खाका तैयार! किस पार्टी से कितने मंत्री...आ गया ताजा अपडेट

    follow google news