बिहार में 14 अक्टूबर को निकलेगी धूप या होगी बारिश? जानिए IMD का ताजा अपडेट

सैय्यद अलमदार हुसैन रिजवी

13 Oct 2026 (अपडेटेड: Oct 13 2026 8:24 PM)

Bihar Weather Update 14 October: बिहार में 14 अक्टूबर को सभी छह मौसम विज्ञान क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए चेतावनी जारी नहीं की है. अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जानिए 15 से 19 अक्टूबर तक बारिश और तापमान को लेकर IMD का पूर्वानुमान.

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
Google CTA

बिहार में पिछले दिनों मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा हुआ देखने को मिला. राज्य के कई इलाकों में बारिश से लेकर काले बादल छाए रहे. इस बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक 14 अक्टूबर को बारिश की संभावना नहीं है और राज्य के सभी छह मौसम विज्ञान क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने इस दिन के लिए राज्य के किसी भी जिले में कोई चेतावनी जारी नहीं की है. तापमान के मोर्चे पर भी अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है. विस्तार से जानिए मौसम का पूरा अपडेट.

Read more!

14 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 अक्टूबर को बिहार के सभी छह मौसम विज्ञान क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. राज्य के किसी भी इलाके में किसी प्रकार की बारिश का कोई अपडेट नहीं है. जिला-वार तापमान पूर्वानुमान के अनुसार, 14 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम बिहार में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. उत्तर-मध्य बिहार में भी अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

उत्तर-पूर्व बिहार में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दक्षिण-पश्चिम बिहार में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दक्षिण-मध्य बिहार में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दक्षिण-पूर्व बिहार में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 अक्टूबर को भी बिहार के सभी छह मौसम विज्ञान क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 16 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

17 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है. उत्तर-पूर्व बिहार में कुछ स्थानों पर तथा दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. दक्षिण-पश्चिम बिहार में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

18 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बिहार में एक-दो स्थानों पर, जबकि उत्तर-मध्य और दक्षिण-मध्य बिहार में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 19 अक्टूबर को राज्य के सभी छह मौसम विज्ञान क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है.

RLM Crisis: उपेंद्र कुशवाहा पर उठे सवाल, तीन विधायकों के अगले कदम पर सस्पेंस, परिवारवाद पर भी घेरा