बिहार में 15 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान हैय मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के किसी भी जिले के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि, आने वाले दिनों में बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 16 से 18 अक्टूबर के बीच राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं, 19 और 20 अक्टूबर को मौसम फिर से शुष्क रहने की संभावना है. अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
ADVERTISEMENT
15 अक्टूबर को बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की ओर से 14 अक्टूबर को जारी रिपोर्ट के अनुसार, 15 अक्टूबर को बिहार के सभी छह मौसम क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. अगर तापमान की बात की जाएं तो अलग-अलग क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान अलग-अलग क्षेत्रों के लिए 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच है.
उत्तर-पश्चिम बिहार और उत्तर-मध्य बिहार में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. उत्तर-पूर्व बिहार में भी अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
दक्षिण-पश्चिम बिहार में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. दक्षिण-मध्य बिहार में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दक्षिण-पूर्व बिहार के लिए भी अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान दिया गया है.
16 से 20 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, 16 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम बिहार के एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. 17 और 18 अक्टूबर को उत्तर-मध्य बिहार के कुछ स्थानों पर भी बारिश की संभावना जताई गई है. उत्तर-पूर्व बिहार में 18 अक्टूबर को एक या दो स्थानों पर बारिश का अनुमान है. इसके विपरीत दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में इस अवधि के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
19 और 20 अक्टूबर को राज्य के सभी छह मौसम क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है. तापमान के मामले में उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार में 16 से 20 अक्टूबर के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य तौर पर 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. उत्तर-पूर्व बिहार में 16 से 18 अक्टूबर के दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और 19-20 अक्टूबर को 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
दक्षिण-पश्चिम बिहार में 16 से 20 अक्टूबर के दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में 16 और 17 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री, जबकि 18 से 20 अक्टूबर के दौरान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है.
हाजीपुर नाव हादसा: सरकारी थी या प्राइवेट नाव? 14 मौतों के बाद प्रशासन और ग्रामीणों के दावे अलग-अलग
ADVERTISEMENT


