बिहार में अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है और जैसे-जैसे अप्रैल का महीना बीत रहा है, वैसे ही गर्मी बढ़ती जा रही है. राज्य के कुछ इलाकों में तो दिन के समय इतनी गर्मी हो जा रही है कि लोग घर से निकलने में भी कतरा रहे है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक 16 अप्रैल को भी राज्यभर में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है और कहीं भी बारिश की उम्मीद नहीं जताई गई है.इसके साथ ही तापमान में भी फिलहाल किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं. विस्तार से जानिए मौसम का पूरा अपडेट.
ADVERTISEMENT
पिछले 24 घंटों का हाल?
पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई. इस दौरान अधिकतम तापमान 30.5 से 39.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि कैमूर में सबसे अधिक 39.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 19.9 से 23.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिसमें वैशाली सबसे ठंडा स्थान रहा. तापमान में किसी बड़े बदलाव की स्थिति नहीं रही. इसके अलावा, राजगीर और औरंगाबाद में हवा की अधिकतम गति 33 किमी प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई.
16 अप्रैल को रहेगा गर्मी का असर
16 अप्रैल को बिहार के सभी क्षेत्रों उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. यानी राज्य के किसी भी जिले में बारिश की उम्मीद नहीं है. आसमान साफ रहने और तेज धूप के कारण दिन में गर्मी का असर बना रहेगा.
आने वाले दिनों का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. वहीं न्यूनतम तापमान भी अगले 2-3 दिनों तक लगभग स्थिर रहेगा. इसका मतलब है कि राज्य में गर्मी का मौजूदा दौर जारी रहेगा और लोगों को अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.
बारिश का हाल
16 अप्रैल को पूरे बिहार में बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, 17 और 18 अप्रैल को उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ जिलों अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा बाकी सभी जिलों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा.
सम्राट चौधरी का राजतिलक! बिहार के नए मुख्यमंत्री ने ली संविधान की शपथ, जानें कौन-कौन बना मंत्री
ADVERTISEMENT


