Bihar Weather Today: गर्मी के बीच बिहार में मौसम का यू-टर्न...18 अप्रैल को इन 3 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar weather update: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग ने 18 अप्रैल को उत्तर-पूर्वी जिलों में तेज हवाओं, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. वहीं बाकी जिलों में गर्मी और उमस से राहत नहीं मिलेगी. जानिए किन इलाकों में अलर्ट जारी हुआ है और आगे कैसा रहेगा मौसम.

Bihar Weather Update today
Bihar Weather Update today(Representational Image)

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विज्ञान विभाग पटना के ताजा बुलेटिन के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में बादल गर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. IMD के मुताबिक, पछुआ हवाओं औरसाइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव के कारण 18 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मौसम की हलचल देखने को मिल सकती है. हालांकि, प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बने रहने का अनुमान है.

Read more!

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

माैसम विभाग ने अनुसा, आज यानी 18 अप्रैल को बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है . हालांकि, अररिया, किशनगंज और सुपौल में एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है. इन तीन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बादलों के गर्जन के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. वहीं इन सब के बीच राज्य के अन्य हिस्सों में तेज धूप के कारण गर्मी का प्रभाव बने रहने की आशंका जताई गई है.

वहीं तापमान की बात करें तो राज्य का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जिसमें दक्षिण-पश्चिम बिहार (बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद) सबसे गर्म रह सकते हैं. न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा, जिससे रात में हल्की राहत रहेगी. अगले 3 से 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन उमस और गर्मी का अहसास बरकरार रहेगा.

आने वाले दिनों बिहार के मौसम का हाल

आने वाले दिनों में 19 अप्रैल से राज्य के लगभग सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क होने की संभावना है. हालांकि, 21 अप्रैल के बाद राज्य के कई हिस्सों, विशेषकर दक्षिण और मध्य बिहार (पटना, गया, मुजफ्फरपुर आदि) के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है, जिससे पारा 40-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों को छोड़कर शेष बिहार में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं, और आने वाले पूरे सप्ताह राज्य में कोई बड़ी चेतावनी जारी नहीं की गई है.

    follow google news