Bihar Weather Update: 20 अगस्त को कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवा, जानें अगले 5 दिनों के मौसम का हाल!

न्यूज तक डेस्क

19 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 19 2026 7:58 PM)

Bihar Weather Update: 20 अगस्त को बिहार के कई जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवा चलने का अलर्ट है. जानें पटना समेत सभी जिलों का मौसम, तापमान, वज्रपात की चेतावनी और 21 से 25 अगस्त तक बारिश का पूरा पूर्वानुमान.

Bihar Weather Alert
Bihar Weather Alert
Google CTA

बिहार में मानसून की गतिविधियां अभी बनी हुई हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मानसून की गतिविधि सामान्य रही. गया और नालंदा जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि राज्य के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. अब मौसम विभाग का ताजा अपडेट आया है जिसके मुताबिक, 20 अगस्त को भी मौसम एक्टिव रहने वाला है जिससे कई इलाकों में बारिश की संभावना है. आइए विस्तार से जानते हैं मौसम का पूरा अपडेट.

Read more!

20 अगस्त को कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

20 अगस्त को बिहार में बारिश की गतिविधि जारी रहेगी, लेकिन ज्यादातर हिस्सों में बारिश कुछ स्थानों तक सीमित रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बिहार में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. उत्तर-मध्य बिहार में एक-दो स्थानों पर, उत्तर-पूर्व बिहार में कुछ स्थानों पर और दक्षिण-पश्चिम बिहार में एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में भी एक-दो स्थानों पर बारिश का अनुमान है.

यानी 20 अगस्त को पूरे बिहार में व्यापक बारिश की स्थिति नहीं रहेगी, लेकिन अलग-अलग इलाकों में बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं. उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है. उत्तर-मध्य बिहार के मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है.

उत्तर-पूर्व बिहार में भी बारिश के आसार

सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा वाले उत्तर-पूर्व बिहार में 20 अगस्त को कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इस क्षेत्र में 19 अगस्त की तुलना में 20 अगस्त को बारिश का वितरण सीमित रहने का अनुमान है.

वहीं दक्षिण-पश्चिम बिहार के रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में 20 अगस्त को एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. दक्षिण-मध्य बिहार के पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय में भी एक-दो स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है.

इन इलाकों में मौसम रहेगा खराब

20 अगस्त को मौसम विभाग ने खास तौर पर उत्तर-पूर्व, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के हिस्सों में मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है. इन इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.

उत्तर-पूर्व बिहार में सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा शामिल हैं. उत्तर-मध्य बिहार में मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी हैं, जबकि दक्षिण-पूर्व बिहार में जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर आते हैं. इन इलाकों में खास तौर पर गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवा को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.

20 अगस्त को तापमान कितना रहेगा?

तापमान की बात करें तो उत्तर-पश्चिम बिहार में 20 अगस्त को अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री और न्यूनतम 26-28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. उत्तर-मध्य बिहार में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री और न्यूनतम 26-28 डिग्री के आसपास रह सकता है. उत्तर-पूर्व बिहार में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम 26-28 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है.

दक्षिण-पश्चिम बिहार में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम 26-28 डिग्री, जबकि दक्षिण-मध्य बिहार में अधिकतम 32-34 डिग्री और न्यूनतम 26-28 डिग्री रह सकता है. दक्षिण-पूर्व बिहार में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम 26-28 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.

अगले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 21 अगस्त को बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ सकती हैं. उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है. इसके अलावा अररिया, पूर्वी चंपारण, किशनगंज और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश का अलर्ट है.

22 अगस्त को दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के साथ उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य हिस्सों में भी 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा, गरज और वज्रपात की संभावना है. इस दिन भभुआ, बक्सर, गोपालगंज, रोहतास और सीवान में भारी बारिश हो सकती है.

23 अगस्त को उत्तर-मध्य और दक्षिण-मध्य बिहार के साथ उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व हिस्सों में तेज हवा और वज्रपात की संभावना है. इस दिन बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, नालंदा, समस्तीपुर और वैशाली में भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

वहीं 24 अगस्त को उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है. इस दिन बांका, भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया में भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है. 25 अगस्त को उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार में भी 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी.

तेजस्वी यादव के सड़क पर उतरने के कई फायदे, छात्रों की लड़ाई के साथ सियासी जमीन भी होगी मजबूत?