Bihar Weather Update: बिहार में 20 फरवरी को मेघगर्जन के साथ होगी बारिश, इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

न्यूज तक डेस्क

• 04:00 AM • 20 Feb 2026

Bihar Weather Forecast: 20 फरवरी को बिहार के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण राज्य के कुछ जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. जानिए 20 फरवरी को कैसा रहेगा बिहार का मौसम और किन जिलों कितना रहेगा तापमान.

Bihar weather update
Bihar weather update
Google CTA

बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. बीते कुछ दिनों तक सुबह-रात कोहरा और दिन के समय धूप दिखाई दे रही थी, अब उसकी जगह बारिश ले सकती है.भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 20 फरवरी को बिहार में मौसम का मिजाज मिलाजुला रहने वाला है. राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सुबह और देर रात हल्की ठंड का असर बना रहेगा, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी. हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को बदलते मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन इलाकों में जहां मेघगर्जन और हल्की वर्षा का अनुमान है.

Read more!

पिछले 24 घंटों का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य देखने को मिला है. कई जिलों में दिन के समय अच्छी धूप निकली, जिससे अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं रात के समय न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा. कुछ पश्चिमी और उत्तरी जिलों में आंशिक बादल छाए रहे, लेकिन कहीं भी जोरदार बारिश दर्ज नहीं की गई. सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा कुछ स्थानों पर देखा गया, जिससे विजिबिलिटी पर थोड़ा असर पड़ा. 

आज कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक 20 फरवरी को राज्य के उत्तरी और पश्चिमी जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा की भी संभावना जताई गई है.

वहीं राजधानी पटना समेत दक्षिणी और मध्य बिहार के जिलों में मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा, लेकिन हल्के बादल देखे जा सकते हैं. दिन का अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

यहां देखें जिलेवार तापमान

पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज (उत्तर पश्चिम बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस

सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर (उत्तर मध्य बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस

सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार (उत्तर पूर्व बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 30-32 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस

बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल (दक्षिण पश्चिम बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद (दक्षिण मध्य बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस

भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया (दक्षिण पूर्व बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

आने वाले दिनों का हाल

आने वाले 2 से 3 दिनों में बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. जैसे-जैसे दिन बीतेंगे बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और दिन के समय तापमान में चढ़ाव देखने को मिलेगा. इससे दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह की शुरुआत तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी संभव है, जिससे ठंड लगभग विदा होती नजर आएगी.

यह खबर भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को बड़ा झटका देने की तैयारी में ओवैसी, AIMIM ने समर्थन से किया इनकार; क्या बिगड़ जाएगा महागठबंधन का खेल?