बिहार में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है. जैसे-जैसे दिन ढल रहा है वैसे ही तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है. पिछले 24 घंटों की तरह ही गुरुवार को भी बारिश की कोई संभावना नहीं है. विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, जबकि न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री की बढ़ोतरी जारी रह सकती है.
ADVERTISEMENT
बीते 24 घंटों का हाल
बीते 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क बना रहा. इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस पूर्णिया में रिकॉर्ड किया गया. पूरे राज्य का अधिकतम तापमान 25.5 से 31.4 डिग्री के बीच रहा. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद में रिकॉर्ड किया गया, जबकि पूरे राज्य में 12.2 से 19.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी बिहार को छोड़कर राज्य के अनेक भागों के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई है.
आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान निम्नलिखित है:
पश्चिम चंपारण, पू. चंपारण, सारण, सीवान, गोपालगंज
- अधिकतम तापमान: 28-30°C
- न्यूनतम तापमान: 16-18°C
सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर
- अधिकतम तापमान: 28-30°C
- न्यूनतम तापमान: 16-18°C
सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार
- अधिकतम तापमान: 28-30°C
- न्यूनतम तापमान: 16-18°C
बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल
- अधिकतम तापमान: 26-28°C
- न्यूनतम तापमान: 14-16°C
पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद
- अधिकतम तापमान: 26-28°C
- न्यूनतम तापमान: 14-16°C
भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया
- अधिकतम तापमान: 28-30°C
- न्यूनतम तापमान: 16-18°C
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हाल?
मौसम विभाग के मुताबिक 22 नवंबर 2025 के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके बाद इसके पश्चिमोत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 48 घंटों के दौरान और अधिक स्पष्ट होने की संभावना है. अगर तापमान की बात करें तो अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश भागों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

