Bihar Weather Update: बिहार में कैसा रहेगा 20 अक्टूबर को मौसम का मिजाज? जानिए IMD का ताजा अपडेट 

न्यूज तक डेस्क

• 08:05 PM • 19 Oct 2026

Bihar Weather Update 20 October: बिहार में 20 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. IMD ने राज्य के किसी भी जिले के लिए मौसम चेतावनी जारी नहीं की है. बक्सर, भोजपुर, रोहतास और आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि कई अन्य जिलों में तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.

Bihar Weather Alert
Bihar Weather Alert
Google CTA

पिछले कुछ दिनों से बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदलते हुए देखा जा रहा है. कई इलाकों में कभी धूप तो कभी काले बादल छाए दिखते है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है जिसके मुताबिक, राज्य के किसी भी जिले के लिए 20 अक्टूबर को कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि, अलग-अलग इलाकों के तापमान में अंतर देखने को मिलेगा. दक्षिण-पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, उत्तर-मध्य बिहार और दक्षिण-मध्य बिहार के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

Read more!

20 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 अक्टूबर को बिहार के सभी मौसम क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. उत्तर-मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में भी अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दक्षिण-पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद सहित दक्षिण-मध्य बिहार में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, 21 से 25 अक्टूबर तक बिहार के सभी मौसम क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. अगले पांच दिनों में राज्य के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी विशेष बदलाव का अनुमान नहीं है. 21 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम बिहार में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री, जबकि दक्षिण-पश्चिम बिहार में 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 23 अक्टूबर से दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. उत्तर-पूर्व बिहार में 21 अक्टूबर से अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

सलमान खान से लेकर टाइगर श्रॉफ तक, सेलिब्रिटी फायरिंग मामलों में बार-बार क्यों सामने आ रहा बिहार का कनेक्शन?