बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. बीते 24 घंटों के दौरान भी राज्य का मौसम शुष्क रहा और कहीं भी बारिश नहीं हुई. अब मौसम विभाग का ताजा अपडेट आया है, जिसके मुताबिक 22 अक्टूबर को राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. यानी 22 अक्टूबर के लिए मौसम विभाग ने बिहार के लिए किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है. तापमान की बात करें तो राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है.
ADVERTISEMENT
22 अक्टूबर को रहेगा बिहार का मौसम?
22 अक्टूबर को बिहार के सभी मौसम क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण से लेकर उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पश्चिमी, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्वी बिहार तक कहीं भी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.
तापमान की बात करें तो उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य बिहार में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. उत्तर-पूर्वी बिहार में सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. हालांकि, दक्षिण-पश्चिमी, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्वी बिहार में भी अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, 23 से 27 अक्टूबर तक भी बिहार के सभी मौसम क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान उत्तर-पश्चिमी बिहार, उत्तर-मध्य बिहार, उत्तर-पूर्वी बिहार, दक्षिण-पश्चिमी बिहार, दक्षिण-मध्य बिहार और दक्षिण-पूर्वी बिहार में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है.
तापमान में भी अगले पांच दिनों के दौरान किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में खास परिवर्तन नहीं होने का अनुमान है. इस तरह 22 से 27 अक्टूबर तक बिहार में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है.
नीरज कुमार से मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी, अनंत सिंह ने कहा- नाटक कर रहे हैं नीरज
ADVERTISEMENT


