बिहार में इन दिनों मौसम के तेवर बदले हुए नजर आ रहे हैं. बीते कुछ दिनों पहले मौसम ने अचानक करवट ली थी और कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई, जिससे हल्की-हल्की ठंडक महसूस होने लगी थी. लेकिन अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है और लगभग पूरे बिहार में दिन में धूप देखने को मिल रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक 23 अक्टूबर को राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. वहीं, अगले पांच दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी विशेष बदलाव होने का अनुमान नहीं है. ऐसे में आइए जानते हैं कि 23 अक्टूबर को पटना से लेकर पूर्णिया तक मौसम कैसा रहेगा और आपके जिले में तापमान कितना रह सकता है.
ADVERTISEMENT
23 अक्टूबर को कैसा रहेगा बिहार का मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 23 अक्टूबर को बिहार के सभी मौसम संबंधी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम बिहार, उत्तर-मध्य बिहार, उत्तर-पूर्व बिहार, दक्षिण-पश्चिम बिहार, दक्षिण-मध्य बिहार और दक्षिण-पूर्व बिहार में बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है.
बिहार के जिलों में कितना रहेगा तापमान?
मौसम विभाग की जिला-वार तापमान तालिका के अनुसार, 23 अक्टूबर को बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, न्यूनतम तापमान ज्यादातर जिलों में 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
- उत्तर-पश्चिम बिहार: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में अधिकतम तापमान 30–32 डिग्री और न्यूनतम 20–22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
- उत्तर-मध्य बिहार: मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी में अधिकतम तापमान 30–32 डिग्री और न्यूनतम 20–22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
- उत्तर-पूर्व बिहार: सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में अधिकतम तापमान 32–34 डिग्री और न्यूनतम 20–22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
- दक्षिण-पश्चिम बिहार: रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 30–32 डिग्री और न्यूनतम 20–22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
- दक्षिण-मध्य बिहार: पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय में अधिकतम तापमान 30–32 डिग्री और न्यूनतम 20–22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
- दक्षिण-पूर्व बिहार: जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में अधिकतम तापमान 32–34 डिग्री और न्यूनतम 20–22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
अगले 5 दिनों तक तापमान में बदलाव की संभावना नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान बिहार के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. यानी फिलहाल तापमान में बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है. मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि उत्तर अंडमान सागर के पास बना चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसके प्रभाव से 23 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.
शूटर ऋतिक ने हमले से पहले क्यों बदल लिया था हुलिया? मां ने सिर मुंडवाने के पीछे का सच किया उजागर
ADVERTISEMENT


