Bihar Weather Update: बारिश, आंधी और वज्रपात...बिहार में 24 सितंबर काे 18 से अधिक जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें क्या आपका जिला भी शामिल है?

न्यूज तक डेस्क

• 06:59 PM • 23 Sep 2026

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से 24 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग ने पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जानें अपने जिले में कैसा रहेगा मौसम और आगे क्या बदलाव होंगे.

बारिश और तेज हवाओं से बदलेगा बिहार का मौसम
बारिश और तेज हवाओं से बदलेगा बिहार का मौसम
Google CTA

Bihar 24 September Weather Update: बिहार में सितंबर के महीने के अंत के साथ ही मौसम के मिजाज में लगातार तब्दीली देखी जा रही है. राज्य के कई इलाकों में जहां हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई है, वहीं बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम प्रणाली में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. इस बीच अब मौसम विभाग ने अपनी दैनिक रिपोर्ट जारी की है. इसके अनुसार, प्रदेश में मानसूनी हवाएं और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है. ऐसे में कल आने वाले दिनों में राज्य भर में तेज आंधी और झमाझम बारिश की बात कही गई है.यही वजह है की मौसम विभाग ने कल यानी 24 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में 18 से अधिक जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

Read more!

बिहार में 24 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 24 सितंबर को बिहार के पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सिवान और पश्चिमी चंपारण जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार के अधिकतर हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की पूरी संभावना है. राज्य के अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं होगा, जिसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं न्यूनतम तापमान पूरे हफ्ते 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है. फिलहाल ठंड की कोई विशेष शुरुआत नहीं हुई है और रात के समय हल्की सुहानी ठंडक का अहसास बना रहेगा.

24 सितंबर को अलर्ट वाले जिलों के नाम

मौसम विभाग ने 24 सितंबर के लिए बिहार के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके तहत पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सिवान और पश्चिमी चंपारण जिले शामिल हैं. इसके अलावा अररिया, भभुआ (कैमूर), भोजपुर, बक्सर, किशनगंज, पूर्णिया, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, नालंदा, गया, जहानाबाद और नवादा समेत पूरे राज्य में वज्रपात और तेज रफ्तार हवाओं का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है.

यह पढ़ें: Jamui Case: घटना 2026 की, जवाब में बार-बार 2005 क्यों? जमुई कांड पर बड़ा सवाल

आने वाले दिनों में बिहार के मौसम का हाल

वहीं आने वाले दिनों के पूर्वानुमान पर नजर डालें तो 25 सितंबर को पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी और पश्चिमी चंपारण में भारी वर्षा जारी रहने की उम्मीद है. इसके बाद 26 और 27 सितंबर को गोपालगंज, सारण, सिवान, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिलों में तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ भारी बारिश का सिलसिला बना रहेगा. हालांकि, 28 और 29 सितंबर को राज्य में कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है और मौसम के धीरे-धीरे शुष्क एवं सामान्य होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: Jamui Case: नंदन यादव की रील से CM सम्राट का बड़ा मैसेज, 'पुलिस को चैलेंज करोगे तो 24 घंटे में जवाब'