Bihar Weather Update: बिहार में मौसम आजकल 'दोहरा मिजाज' दिखा रहा है, जहां एक ओर दिन के समय आसमान साफ और शुष्क (रूखा) बना रहता है और अच्छी धूप खिलती है, वहीं दूसरी ओर शाम ढलने के साथ ही ठंड अचानक बढ़ जाती है. तापमान में इस तेज गिरावट के कारण लोगों को सर्दी महसूस होने लगी है, और रातें ठंडी हो रही हैं, साथ ही राज्य के कई हिस्सों में अब सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध भी देखने को मिल रहा है. पिछले 24 घंटों में तापमान में तो कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है लेकिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में कोहरे के कारण सुबह-सुबह लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिसके कारण सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा और ठंड बढ़ेगी.
ADVERTISEMENT
बीते 24 घंटों का हाल
पिछले 24 घंटों की बात करें तो राज्य के कई हिस्सों जैसे राजधानी पटना, गोपालगंज, बेगूसराय, समस्तीपुर समेत कई जिलों में सुबह-सुबह घना कोहरा देखने को मिला है. कोहरे की वजह से कई जगह को विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई और लोगों को रास्तों पर परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि पूरे बिहार में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई है. तापमान की बात करें तो राज्य का अधिकतम तापमान 24.8-28.4 डिग्री के बीच रहा, जिसमें की किशनगंज 28.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा. वहीं औरंगाबाद और राजगीर (नालंदा) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, 26 नवंबर को यह और भी नीचे जा सकता है.
आज कैसा रहेगा मौसम?
आज के मौसम की बात करें तो राज्य में मौसम सामान्य रहेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है.
पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज
- अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस
सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर
- अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस
सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार
- अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल
- अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस
पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद
- अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस
भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया
- अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस
बिहार में अचानक कैसे बढ़ी ठंड?
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पिछले 48 घंटों से उत्तर भारत की ओर से आ रही ठंडी और सूखी हवाओं ने बिहार के मौसम को बदल दिया है, जिसका सीधा असर तापमान की गिरावट पर पड़ा है क्योंकि हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम बनी हुई है. इन ठंडी हवाओं के प्रभाव और वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने के चलते ही रात और सुबह कोहरे का निर्माण तेज हो गया है, यही वजह है कि दिन में धूप होने के बावजूद सुबह और रात की ठंड में हल्की बढ़ोतरी महसूस की जा रही है. वैज्ञानिकों ने बताया कि बिहार अभी उत्तर भारत के प्रभाव में रहेगा, जिससे पारा लगातार गिरता रहेगा, हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन अगले दो-तीन दिनों तक सुबह घना कोहरा छाया रहेगा और दिन में हल्की धूप निकलने का अनुमान है.
बिहार की यह खबर भी पढ़ें: Bihar Politics: अनंत सिंह जेल में बंद, बनेंगे विधायक या जाएगी उनकी सदस्यता? जानें क्या कहता है नियम
ADVERTISEMENT

