Bihar Weather Update: बिहार में अभी बढ़ने वाला है पारा! जानें 27 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम और तापमान का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में ठंड अब खत्म होने की कगार पर है और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. 27 फरवरी को पूरे राज्य में मौसम सामान्य और शुष्क रहने का अनुमान है, कहीं भी बारिश या अलर्ट जारी नहीं किया गया है. जानिए कैमूर और सीवान समेत विभिन्न जिलों का ताजा तापमान अपडेट और अगले 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान.

Bihar weather Today
Bihar weather Today

न्यूज तक डेस्क

follow google news

बिहार में अब ठंड अपने आखिरी सांसे गिन रहा है. फरवरी के शुरुआत में जहां पूरा बिहार कोहरा और कनकनी वाली ठंड की चपेट में था वहीं महीने के अंतिम दिनों में राज्य का मौसम पूरी तरह पलट गया है. राज्य में अब दिन के समय रोज धूप निकल रही है और कोहरा का प्रभाव लगभग खत्म ही हो गया है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक आज यानी 27 फरवरी को राज्य का मौसम सामान्य रहेगा और कहीं भी बारिश या किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है.

Read more!

पिछले 24 घंटों का हाल?

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य का मौसम पूरी सामान्य रहा और कहीं भी बारिश नहीं हुई है. हालांकि कुछ इलाकों में सुबह और रात के समय हल्का कोहरा देखा गया लेकिन जैसे-जैसे धूप निकली कोहरा छंटा और मौसम खुल गया. तापमान की बात करें तो राज्य का सबसे अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस कैमूर में रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस सीवान जिले के जीरादेई में दर्ज हुआ. अधिकतर स्थानों पर तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया.

27 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?

27 फरवरी को भी बिहार के सभी इलाकों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है. कहीं भी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है. सुबह के समय हल्का कोहरा दिख सकता है लेकिन दिन में धूप भी निकलेगी. अधिकतम तापमान अधिकांश जिलों में 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. दिन में हल्की गर्मी का एहसास होगा, जबकि सुबह और रात में मौसम हल्का सुहावना रहेगा.

यहां देखें जिलेवार का तापमान

पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज (उत्तर पश्चिम बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस

सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर (उत्तर मध्य बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस

सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार (उत्तर पूर्व बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 30-32 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस

बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल (दक्षिण पश्चिम बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 30-32 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस

पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद (दक्षिण मध्य बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 30-32 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस

भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया (दक्षिण पूर्व बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस

तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी

पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 48 घंटों में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. 2 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, लेकिन इसका सीधा प्रभाव फिलहाल बिहार पर नहीं दिख रहा है. राज्य में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान है.

यह खबर भी पढ़ें: पवन सिंह का राज्यसभा जाना तय? बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद 'पावरस्टार' ने दिए बड़े संकेत

    follow google news