Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का यू-टर्न... भीषण गर्मी के बीच 29 अप्रैल को भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है, लेकिन इसके साथ खतरा भी बढ़ गया है. मौसम विभाग ने 29 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है, जिससे मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है.

Bihar weather update
Bihar weather update

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Bihar Mausam Update: बिहार में मौसम ने करवट बदल ली है और चिलचिलाती धूप व लू से परेशान लोगों के लिए राहत और आफत दोनों एक साथ आने वाली हैं. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए आज यानी 29 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है. उत्तर बिहार से लेकर दक्षिण बिहार तक एटमोस्फियरिक सिस्टम के एक्टिव होने से पारा गिरने लगा है, लेकिन तेज हवाओं और आसमानी बिजली का खतरा बरकरार है. ऐसे में प्रदेशवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Read more!

बिहार में 29 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज, 29 अप्रैल को बिहार के मौसम में बड़े बदलाव की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं. विशेष रूप से उत्तर पूर्व बिहार के किशनगंज, मधुबनी और सीतामढ़ी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही, इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. दक्षिण बिहार की बात करें तो गया, औरंगाबाद, रोहतास (दक्षिण-पश्चिम) और भागलपुर, मुंगेर (दक्षिण-पूर्व) के जिलों में भी एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है.

बिहार में तापमान का पूर्वानुमान 

वहीं आने वाले तीन दिनों के अंदर राज्य के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान कैमूर (भभुआ) में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन अब साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण पारे में गिरावट शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के दबाव के कारण लू यानी हीट वेव जैसी स्थिति फिलहाल नियंत्रित रहेगी. हालांकि, राज्य के दक्षिणी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के कारण दोपहर में उमस महसूस की जा सकती है.

आने वाले दिनों बिहार के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक,आने वाले 4 से 5 दिनों तक बिहार में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार, एक द्रोणिका (Trough) हरियाणा से लेकर मणिपुर तक फैली हुई है, जो बिहार से होकर गुजर रही है. इसका असर आने वाले दिनों में भी दिखेगा, जिससे तापमान में कोई विशेष बढ़ोतरी नहीं होगी. पटना, मधुबनी, और किशनगंज सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान 21 से 27 डिग्री के बीच बना रहेगा.

 

    follow google news