Bihar Weather Update: 29 मई को कैसा रहेगा बिहार का मौसम? IMD ने आंधी-तूफान और भारी बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

Bihar Weather Alert: बिहार में 29 मई को मौसम बड़ा करवट लेने वाला है. IMD ने राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, भारी बारिश, वज्रपात और 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जानिए किन जिलों में बारिश होगी, तापमान कितना गिरेगा और अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा बिहार का मौसम.

Bihar Rain Alert
Bihar Rain Alert

न्यूज तक डेस्क

follow google news

बिहार में इस समय मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. भीषण गर्मी झेल रहे बिहार वासियों के लिए मौसम विभाग ने एक बड़ी राहत और साथ ही सतर्क रहने की खबर दी है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 29 मई को पूरे बिहार में मौसम करवट लेने वाला है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी. हालांकि, इस राहत के साथ-साथ तेज आंधी और आकाशीय बिजली का बड़ा खतरा भी मंडरा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने इसे लेकर राज्यभर के लिए अलर्ट जारी किया है. 

Read more!

29 मई का मौसम और बारिश का हाल

29 मई को बिहार के लगभग सभी हिस्सों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. उत्तर-पश्चिम बिहार (जैसे पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण) और दक्षिण-पश्चिम बिहार (रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद) में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है. 

इसके अलावा उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है. इस बारिश और आंधी की वजह से राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से काफी राहत मिलेगी.

कौन-सा अलर्ट जारी?

मौसम विभाग ने 29 मई के लिए राज्य के अधिकांश जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. विभाग के मुताबिक, राज्य के लगभग सभी जिलों में मेघ गर्जन और बिजली गिरने के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अत्यंत तेज हवाएं/आंधी चलने की आशंका है. इतनी तेज हवाएं अस्थायी संरचनाओं और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

आने वाले दिनों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, यह राहत ज्यादा लंबी नहीं खिंचेगी. अगले 3 दिनों तक तापमान में गिरावट का यह दौर जारी रहे. 30 मई को कटिहार और पूर्णिया जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है. लेकिन इसके बाद, यानी 31 मई से मौसम फिर से साफ होने लगेगा और अगले 4 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे जून की शुरुआत में एक बार फिर गर्मी का अहसास बढ़ने लगेगा.

Bihar MLC Election: कौन हैं सीमांत मृणाल? जिन्हें एमएलसी बनाने की तैयारी में हैं चिराग पासवान

    follow google news