Bihar Weather Update: 3 अप्रैल को बिहार में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? IMD ने 5 अप्रैल से बड़े बदलाव के दिए संकेत

Bihar Weather Today: बिहार में 3 अप्रैल को मौसम साफ और गर्म रहने का अनुमान है, लेकिन 5 अप्रैल से बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. जानिए बिहार के सभी जिलों का ताजा मौसम अपडेट, तापमान और आने वाले दिनों का पूरा पूर्वानुमान.

Bihar Weather Update 3 April
Bihar Weather Update 3 April

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदलते हुए दिखाई दे रहा है. राज्य में फिलहाल गर्मी धीरे-धीरे अपने तेवर दिखाने लगी है. राज्य में बीते दिनों तक जहां कुछ इलाकों में बारिश और आंधी का दौर चल रहा था, वहीं अब 3 अप्रैल को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य रहने वाला है, जिससे लोगों को बारिश से कोई राहत नहीं मिलने वाली है. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी, लेकिन 5 अप्रैल के बाद मौसम अचानक करवट ले सकता है. विस्तार से जानिए मौसम की पूरी कहानी.

Read more!

पिछले 24 घंटों का मौसम हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार का मौसम पूरी तरह से सामान्य बना रहा. राज्य के अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं देखा गया, हालांकि उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 30.3 से 37.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि सबसे ज्यादा तापमान कैमूर में 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे कम तापमान सहरसा और समस्तीपुर में 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा नालंदा के राजगीर में 37 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चली और पूरे राज्य में पछुआ हवा का प्रभाव बना रहा. 

3 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?

3 अप्रैल को बिहार के सभी हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है. उत्तर बिहार से लेकर दक्षिण बिहार तक किसी भी क्षेत्र में बारिश की संभावना नहीं है. आसमान साफ रहेगा और धूप तेज रहेगी, जिससे दिन में गर्मी का असर महसूस होगा. तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

आने वाले दिनों का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों तक बिहार में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. यानी 4 अप्रैल तक गर्मी और तेज होने की संभावना है. हालांकि, इसके बाद मौसम में बदलाव शुरू होगा. 5 अप्रैल से राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाने, आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है. 6 और 7 अप्रैल को यह प्रभाव और बढ़ सकता है, जिससे कई इलाकों में मौसम पूरी तरह बदल जाएगा.

बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि 5 अप्रैल के बाद राज्य में तेज हवा (50-60 किमी/घंटा), आंधी और वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं. इस दौरान जान-माल के नुकसान का खतरा बना रहेगा, खासकर खुले में रहने वाले लोग, किसान और कमजोर मकानों में रहने वालों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है. लोगों को सलाह दी गई है कि आंधी-तूफान के समय खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें और सुरक्षित स्थान पर शरण लें.

मोतिहारी में जहरीली शराब ने फिर ले ली एक युवक की जान, दो की हालत गंभीर...क्या बिहार में शराबबंदी है सफल?

    follow google news